India canada E-visa service : खुशखबरी! भारत ने कनाडाई नागरिकों के लिए फिर से शुरू की ई-वीजा सेवाएं

खबरे |

खबरे |

India canada E-visa service : खुशखबरी! भारत ने कनाडाई नागरिकों के लिए फिर से शुरू की ई-वीजा सेवाएं
Published : Nov 22, 2023, 2:19 pm IST
Updated : Nov 22, 2023, 6:53 pm IST
SHARE ARTICLE
India resumes e-visa services to Canadian national
India resumes e-visa services to Canadian national

भारत ने कनाडाई लोगों के लिए ई-वीजा सेवा को निलंबित कर दिया था.

India canada E-visa service: कनाडा में गर्मक्याली हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। जिससे दोनों देशों में रह रहे NRI के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है.  कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा भारत पर लगाए गए आरोपों के बाद पिछले महीने दोनों देशों  के बीच तनाव बढ़ा  जिसके बाद भारत ने कनाडाई लोगों के लिए ई-वीजा सेवा को निलंबित कर दिया था.

फिर से शुरू की ई-वीजा सेवाएं 

वहीं अब राजनयिक विवाद के बीच दो महीने के अंतराल के बाद, भारत ने कनाडाई लोगों के लिए ई-वीजा सेवाओं को फिर से शुरू कर दिया है. भारत ने लगभग दो महीने के लंबे अंतराल के बाद कनाडाई नागरिकों के लिए इलेक्ट्रॉनिक वीजा सेवाओं को फिर से शुरू कर दिया है। 

दोनों देशों में निज्जर की हत्या के बाद राजनयिक विवाद हुआ जिसके बाद 21 सितंबर को वीजा सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं। दरअसल, कनाडा के प्रधानमंत्री  ट्रूडो ने आरोप लगाया था कि जून में कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में 'भारत सरकार के एजेंट' शामिल थे. हालाँकि, भारत सरकार ने निज्जर की हत्या में किसी भी भूमिका से सख्ती से इनकार किया और कनाडा के दावों का समर्थन करने के लिए सबूत की मांग की।

 भारत ने 2020 में निज्जर को आतंकवादी घोषित किया था। भारत ने ट्रूडो के आरोपों को ‘‘बेतुका’’ और ‘‘निहित स्वार्थों से प्रेरित’’ बताकर खारिज कर दिया था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM