PM Modi News: एक, दो और छह मार्च को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

खबरे |

खबरे |

PM Modi News: एक, दो और छह मार्च को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
Published : Feb 23, 2024, 3:31 pm IST
Updated : Feb 23, 2024, 3:31 pm IST
SHARE ARTICLE
Prime Minister Modi will visit West Bengal on March 1, 2 and 6 News In Hindi
Prime Minister Modi will visit West Bengal on March 1, 2 and 6 News In Hindi

इस मुद्दे पर भाजपा और राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने एक दूसरे के खिलाफ हमलावर रुख अपनाया हुआ है।

Prime Minister Modi will visit West Bengal on March 1, 2 and 6 News In Hindi:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक और दो मार्च को पश्चिम बंगाल का आधिकारिक दौरा करेंगे जबकि छह मार्च को वह उत्तर 24 परगना जिले में महिलाओं की एक रैली को संबोधित कर सकते हैं। इसी जिले में संदेशखालि है जो इन दिनों सुखिर्यों में है।.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों ने बताया कि मोदी आधिकारिक दौरे पर एक और दो मार्च को क्रमश: आरामबाग और कृष्णानगर में होंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।.

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मोदी का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब संदेशखालि में बड़ी संख्या में महिलाओं ने तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता शाहजहां शेख और उनके समर्थकों पर जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।.

इस मुद्दे पर भाजपा और राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने एक दूसरे के खिलाफ हमलावर रुख अपनाया हुआ है। ऐसी अटकलें हैं कि मोदी उत्तर 24 परगना जिले के मुख्यालय बारासात की अपनी यात्रा के दौरान कुछ शिकायतकर्ताओं से मुलाकात कर सकते हैं। शेख के दो सहयोगियों के साथ-साथ अन्य लोगों पर सामूहिक बलात्कार और हत्या के प्रयास के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया था।

तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों को तवज्जो नहीं देते हुए भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने कुछ शिकायतकर्ताओं को उसके सदस्यों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाने के लिए प्रेरित किया।

 (For more news apart from Prime Minister Modi will visit West Bengal on March 1, 2 and 6 News In Hindi
, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM