CM Bhagwant Mann: केजरीवाल रिहा होंगे, देश में क्रांति लाएंगे: पंजाब के मुख्यमंत्री मान
Published : Mar 23, 2024, 4:57 pm IST
Updated : Mar 23, 2024, 4:57 pm IST
SHARE ARTICLE
 Kejriwal will be released, will bring revolution in the country: Punjab Chief Minister Mann
Kejriwal will be released, will bring revolution in the country: Punjab Chief Minister Mann

पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भाजपा देश में तानाशाही लाना चाहती है। विपक्षी नेताओं को जेल भेजना आजादी नहीं है।

CM Bhagwant Mann News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कहा कि आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रिहा होंगे और देश में क्रांति लाएंगे। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल (55) को ईडी ने बृहस्पतिवार को उनके आधिकारिक आवास से गिरफ्तार किया था। केजरीवाल को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया।

मान, दिल्ली की मंत्री आतिशी और मंत्रीकैलाश गहलोत तथा महापौर शैली ओबेरॉय ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के ‘शहीद दिवस’ के मौके पर शनिवार को शहीदी पार्क का दौरा किया।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भाजपा देश में तानाशाही लाना चाहती है। विपक्षी नेताओं को जेल भेजना आजादी नहीं है। आइए एकजुट हों वरना देश बर्बाद हो जाएगा। केजरीवाल बाहर आएंगे, एक बड़ी क्रांति लाएंगे।’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार कानून के मुताबिक चलेगी। मान ने कहा, ‘‘कोई भी कानून यह नहीं कहता कि राजनीतिक प्रतिशोध के तहत जेल भेजे गए मुख्यमंत्री को इस्तीफा देने की जरूरत है। वह ईडी की हिरासत में हैं, उन्हें दोषी करार नहीं दिया गया है। हर उम्मीदवार केजरीवाल होगा। हर कार्यकर्ता केजरीवाल होगा।’’ मान ने कहा कि विभिन्न देशों के दैनिक समाचार पत्रों ने अपने पहले पन्ने पर लिखा है कि भारत में ‘‘लोकतंत्र खतरे में है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ये लोग यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध रोकने की बात करते हैं। उन्होंने यहां विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया।’’

(For more news apart from  Kejriwal will be released, will bring revolution in the country: Punjab Chief Minister Mann, stay tuned to Rozana Spokesman)
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM