मणिपुर की राज्यपाल ने 29 अगस्त को राज्य विधानसभा का सत्र बुलाया

खबरे |

खबरे |

मणिपुर की राज्यपाल ने 29 अगस्त को राज्य विधानसभा का सत्र बुलाया
Published : Aug 23, 2023, 10:57 am IST
Updated : Aug 23, 2023, 10:57 am IST
SHARE ARTICLE
FILE PHOTO
FILE PHOTO

बैठक में 29 अगस्त को विधानसभा सत्र बुलाने की सिफारिश की गई थी।

इंफाल: मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने 29 अगस्त को राज्य विधानसभा का सत्र बुलाया है। मंगलवार को जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल की हुई बैठक में 29 अगस्त को विधानसभा सत्र बुलाने की सिफारिश की गई थी।

अधिसूचना में कहा गया कि राज्यपाल ने ‘‘12वीं मणिपुर विधानसभा का चौथा सत्र 29 अगस्त मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे बुलाया है।’’इससे पहले मणिपुर मंत्रिमंडल द्वारा 21 अगस्त को विधानसभा सत्र बुलाने की सिफारिश किए जाने के बावजूद सोमवार को राज्य विधायिका की बैठक नहीं हो सकी क्योंकि राजभवन ने कोई अधिसूचना जारी नहीं की थी।.

Location: India, Manipur, Imphal

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM