कांग्रेस मॉडल का मतलब है जातिवाद, वोटबैंक की राजनीति: मोदी

खबरे |

खबरे |

कांग्रेस मॉडल का मतलब है जातिवाद, वोटबैंक की राजनीति: मोदी
Published : Nov 23, 2022, 3:36 pm IST
Updated : Nov 23, 2022, 3:36 pm IST
SHARE ARTICLE
Congress model means casteism, vote bank politics: Modi
Congress model means casteism, vote bank politics: Modi

उत्तर गुजरात के मेहसाणा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ना सिर्फ गुजरात को बल्कि पूरे देश को बर्बाद कर दिया।

मेहसाणा : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस की राजनीति के ‘मॉडल’ का अर्थ भाई-भतीजावाद, जातिवाद, संप्रदायवाद और वोट बैंक की राजनीति है।

उत्तर गुजरात के मेहसाणा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ना सिर्फ गुजरात को बल्कि पूरे देश को बर्बाद कर दिया।

गुजरात में दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण का मतदान एक और दूसरे चरण का मतदान पांच दिसंबर को होगा।

मोदी ने कहा, ‘‘कांग्रेस मॉडल का अर्थ है भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, परिवारवाद की राजनीति, संप्रदायवाद और जातिवाद। वे सत्ता में बने रहने के लिए वोट बैंक की राजनीति करने और लोगों के बरीच दरार पैदा करने के लिए जाने जाते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस मॉडल ने ना सिर्फ गुजरात को बर्बाद किया बल्कि देश को भी बर्बाद किया। यही वजह है कि देश को आगे ले जाने के लिए हमें कठिन परिश्रम करना पड़ रहा है।’’

प्रधानमंत्री आज दाहोद, वड़ोदरा और भावनगर में भी चुनावी रैलियों को संबोधित करने वाले हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM