प्रधानमंत्री मोदी ने तेलुगू अभिनेता कैकाला सत्यनारायण के निधन पर जताया शोक

खबरे |

खबरे |

प्रधानमंत्री मोदी ने तेलुगू अभिनेता कैकाला सत्यनारायण के निधन पर जताया शोक
Published : Dec 23, 2022, 2:35 pm IST
Updated : Dec 23, 2022, 2:35 pm IST
SHARE ARTICLE
PM Modi condoles the death of Telugu actor Kaikala Satyanarayana
PM Modi condoles the death of Telugu actor Kaikala Satyanarayana

सत्यनारायण ने करीब छह दशक के अपने फिल्मी करियर के दौरान 700 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया।

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को तेलुगू अभिनेता कैकाला सत्यनारायण के निधन पर शोक जताया और कहा कि अपने उत्कृष्ट अभिनय कौशल के लिए वह हर पीढ़ी के बीच लोकप्रिय थे।

खलनायक और अन्य चरित्र भूमिकाओं के लिए लोकप्रिय रहे सत्यनारायण का शुक्रवार को हैदराबाद में वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। वह 87 साल के थे।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘प्रख्यात फिल्मी हस्ती कैकाला सत्यनारायण गारू के निधन से दुखी हूं। वह अपने उत्कृष्ट अभिनय कौशल और विविध भूमिकाओं के लिए हर पीढ़ी के बीच लोकप्रिय थे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।’’

सत्यनारायण पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। सत्यनारायण ने करीब छह दशक के अपने फिल्मी करियर के दौरान 700 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। कुछ समय के लिए राजनीतिक पारी खेलने वाले सत्यनारायण तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के सांसद भी रहे।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM