गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

खबरे |

खबरे |

गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
Published : Jan 24, 2023, 6:10 pm IST
Updated : Jan 24, 2023, 6:10 pm IST
SHARE ARTICLE
Delhi Police increased security ahead of Republic Day
Delhi Police increased security ahead of Republic Day

पुलिस ने बताया कि किरायेदारों और नौकरों का सत्यापन भी किया जा रहा है। होटलों, अतिथि गृहों और ‘धर्मशालाओं’ में औचक निरीक्षण किया जा रहा है।

New Delhi:  दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस से पहले राष्ट्रीय राजधानी में तोड़फोड़ रोधी जांच, सत्यापन अभियान और गश्त तेज कर दी है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी

पुलिस ने बताया कि बम निरोधक दल द्वारा श्वान दस्ते के साथ बाजारों, अधिक भीड़ वाले इलाकों और अन्य प्रमुख स्थानों पर तोड़फोड़ रोधी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस होटलों और लॉज आदि की जांच कर रही है और साथ ही वहां के कर्मचारियों को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि के बारे में तुरंत पुलिस को सूचित करने के लिए कह रही है।

पुलिस ने बताया कि सभी सहायक पुलिस आयुक्त और थाना प्रभारी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बैठक कर रहे हैं और उन्हें गणतंत्र दिवस के लिए सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया पर भी लोगों को जागरूक कर रही है और लोगों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या वस्तु आदि के बारे में सतर्क करने के लिए कह रही है।

पुलिस ने बताया कि किरायेदारों और नौकरों का सत्यापन भी किया जा रहा है। होटलों, अतिथि गृहों और ‘धर्मशालाओं’ में औचक निरीक्षण किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि कई जिलों ने आतंकवाद विरोधी उपायों के लिए अपनी तैयारियों की जांच के लिए औचक जांच (मॉक ड्रिल) भी की है।

अधिकारियों के अनुसार, अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय करते हुए आतंकवाद रोधी उपाय तेज कर दिए गए हैं क्योंकि दिल्ली हमेशा आतंकवादियों या असामाजिक तत्वों के निशाने पर रही है।

अधिकारियों ने बताया कि इस साल, सीमाई इलाकों में अतिरिक्त चौकियों की स्थापना कर तैनाती की गई है ताकि अवांछित तत्व राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश न कर सकें।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM