Lok Sabha Election 2024 Phase 2: दूसरे चरण के लिए आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, 13 राज्यों की 89 सीटों पर 26 को मतदान

खबरे |

खबरे |

Lok Sabha Election 2024 Phase 2: दूसरे चरण के लिए आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, 13 राज्यों की 89 सीटों पर 26 को मतदान
Published : Apr 24, 2024, 1:04 pm IST
Updated : Apr 26, 2024, 11:53 am IST
SHARE ARTICLE
Lok Sabha Election 2024 Phase 2 voting will be held on 89 seats in 13 states on 26th April
Lok Sabha Election 2024 Phase 2 voting will be held on 89 seats in 13 states on 26th April

दूसरे चरण के चुनाव में देश के कई वरिष्ठ नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है।

Lok Sabha Election 2024 Phase 2: देश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है। ऐसे में आज यानी 24 अप्रैल को वोटिंग से 48 घंटे पहले शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा. इस चरण के चुनाव में देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 89 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है.

दूसरे चरण के चुनाव में देश के कई वरिष्ठ नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है। दूसरे चरण में सबसे ज्यादा चर्चित सीट केरल की वायनाड सीट है, जहां से राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं. बता दे कि राहुल गांधी वायनाड सीट से मौजूदा सांसद भी हैं. लेकिन फिर भी इस सीट को जीतना राहुल गांधी के लिए आसान नहीं होगा. क्योंकि केरल की इस सीट से वामदलों ने भी अपना उम्मीदवार उतारा है. इस सीट से सीबीआई के बड़े नेता डी राजा की पत्नी एनी राजा चुनाव मैदान में है.  केरल वामदलों का गढ़ माना जाता है. ऐसे में राहुल गांधी के लिए वायनाड को अपने नाम करना आसाना नहीं होगा.

वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की मेरठ सीट भी काफी हॉट सीट बनी हुई है. इस सीट से धारावाहिक रामायण के राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल चुनाव लड़ रहे हैं. उनके खिलाफ यहां समाजवादी पार्टी के टिकट पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर सुनीता वर्मा खड़ी है. सुनीता अरुण गोविल को लिए बड़ी टक्कर हो सकती है क्योंकि सुनीता पूर्व में मेरठ के मेयर भी रह चुकी हैं. वहीं मुस्लिम और दलित गठजोड़ का आंकड़ा सुनीता के हाथ मजबूत करता है.

यूपी की मथुरा सीट भी लागातार चर्चा में है. यहां से अभिनेत्री हेमा मालिनी चुनाव लड़ रही हैं. 

दूसरे चरण में 13 राज्यों में मतदान 

असम, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, राजस्थान, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर .

जानें किन राज्यों में कितनी सीटों पर होगी वोटिंग 

असम - 5 लोकसभा सीट (करीमगंज, सिलचर, मंगलदोई, नवगोंग, कलियाबोर )

बिहार- 5 लोकसभा सीट( किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, बांका शामिल)

छत्तीसगढ़- 3 लोकसभा सीट (राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर शामिल)

कर्नाटक-14 लोकसभा सीट (उडुपी चिकमंगलूर, हसन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु सेंट्रल, बेंगलुरु दक्षिण, चिकबल्लापुर, कोलार शामिल)

केरल- 20 लोकसभा सीट (कासरगोड, कन्नूर, वटकारा, वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम, पोन्नानी, पलक्कड़, अलाथुर, त्रिशूर, चलाकुडी, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोट्टायम, अलाप्पुझा, मावेलिककारा, पथानामथिट्टा, कोल्लम, अटिंगल, तिरुवनंतपुरम शामिल हैं,
मध्य प्रदेश की 7 लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल 2024 को वोटिंग होंगी, जिनमें टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बैतूल शामिल)

महाराष्ट्र- 8 लोकसभा सीट (बुलढाणा, अकोला, अमरावती (एससी), वर्धा, यवतमाल-वाशिम, हिंगोली, नांदेड़, परभणी शामिल)

राजस्थान- 13 लोकसभा सीट (टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़-बारां शामिल)

उत्तर प्रदेश- 8 लोकसभा सीट (अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ, मथुरा, बुलन्दशहर शामिल)
पश्चिम बंगाल -3 लोकसभा सीट (दार्जिलिंग, रायगंज, बालुरघाट शामिल)

त्रिपुरा- 1 लोकसभा सीट पर त्रिपुरा पूर्व शामिल
मणिपुर- 1 लोकसभा सीट बाहरी मणिपुर 
जम्मू एवं कश्मीर- 1 जम्मू लोकसभा सीट 

(For more news apart fromLok Sabha Election 2024 Phase 2 voting will be held on 89 seats in 13 states on 26th April, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM