मंत्रियों को जल्द सौंपे जाएंगे विभाग: सिद्धरमैया

खबरे |

खबरे |

मंत्रियों को जल्द सौंपे जाएंगे विभाग: सिद्धरमैया
Published : May 24, 2023, 5:09 pm IST
Updated : May 24, 2023, 5:09 pm IST
SHARE ARTICLE
Departments will be assigned to ministers soon: Siddaramaiah
Departments will be assigned to ministers soon: Siddaramaiah

बोम्मई ने कहा, ‘‘ ऐसा क्यों नहीं हुआ? यह जल्द किया जाना चाहिए। मेरे विचार से यह जितनी जल्दी हो, उतना ही अच्छा।’’

बेंगलुरु : कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बुधवार को कहा कि उनके मंत्रियों को विभाग जल्द ही सौंपे जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा में मंत्रियों को विभाग नहीं सौंपे जाने का मुद्दा उठाया था। पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंत्रियों को विभागों के बंटवारे में देरी के संबंध में प्रश्न किया था जिसपर मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री को सदन में आश्वासन दिया कि यह काम जल्द ही होगा।

सिद्धरमैया और कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख डी के शिवकुमार को 20 मई को क्रमश: मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इनके साथ ही आठ विधायकों को मंत्री पद दिया गया है, लेकिन उनको अब तक विभाग अवंटित नहीं किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में अपने मंत्रिमंडल का परिचय कराया। इस पर बोम्मई ने कहा, ‘‘खुशी हुई कि मुख्यमंत्री ने मंत्रियों का सदन में परिचय कराया। ये सभी अतीत में मंत्री के तौर पर कार्य कर चुके हैं। मुख्यमंत्री तथा सभी मंत्रियों को बधाई... लेकिन अच्छा होता कि मुख्यमंत्री ने ऐसे परिचय कराया होता कि .. डी के शिवकुमार, ये इस विभाग के मंत्री है, जी परमेश्वर, ये इस विभाग के मंत्री हैं।’’.

बोम्मई ने कहा, ‘‘ ऐसा क्यों नहीं हुआ? यह जल्द किया जाना चाहिए। मेरे विचार से यह जितनी जल्दी हो, उतना ही अच्छा।’’

इस पर सिद्धरमैया ने उन्हें आश्वासन दिया कि यह जल्द किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा नेता बी एस येदियुरप्पा ने कुछ वक्त तक मंत्रिमंडल के इकलौते सदस्य के तौर पर काम किया था। बोम्मई ने कहा,‘‘ येदियुरप्पा को अकेले शपथ दिलाई गई थी इसलिए वह अकेले थे । लेकिन इस मामले में मंत्रियों ने शपथ ली है। आपने उन्हें मंत्री बनाया लेकिन जिम्मेदारियां नहीं सौंपीं, लोग क्या सोचेंगे।’’

Location: India, Karnataka, Bengaluru

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM