नेपाल में भीषण बस दुर्घटना : छह भारतीय श्रद्धालुओं समेत सात लोगों की मौत

खबरे |

खबरे |

नेपाल में भीषण बस दुर्घटना : छह भारतीय श्रद्धालुओं समेत सात लोगों की मौत
Published : Aug 24, 2023, 6:51 pm IST
Updated : Aug 24, 2023, 6:51 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

खबर के मुताबिक, छह भारतीयों के अलावा एक नेपाली नागरिक की भी इस दुर्घटना में मौत हुई है जबकि 19 अन्य लोग घायल हुए हैं।

काठमांडू : नेपाल के मधेश प्रांत में एक पहाड़ी मार्ग पर एक यात्री बस पलटकर सड़क से 50 मीटर नीचे जा गिरी, जिससे उसमें सवार छह भारतीय श्रद्धालुओं सहित सात लोगों की मौत हो गई। मीडिया में आई खबर में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई। काठमांडू पोस्ट समाचार पत्र की खबर के मुताबिक, दुर्घटना बृहस्पतिवार तड़के बारा जिले की है, जब राजस्थान के श्रद्धालुओं को ले जा रही बस सिमारा उप-महानगरीय शहर में स्थित चुरिया माई मन्दिर के दक्षिण में एक नदी तट पर पलट गई और सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे गिर गई।

खबर के मुताबिक, छह भारतीयों के अलावा एक नेपाली नागरिक की भी इस दुर्घटना में मौत हुई है जबकि 19 अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप बहादुर छेत्री ने बताया कि छह भारतीय श्रद्धालुओं को ले जा रही बस नदी तट के समीप पलटकर नीचे गिर गई। दुर्घटना के वक्त कुल 26 लोग बस में सवार थे, जिसमें एक नेपाली नागरिक की भी मौत हुई है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

बारा जिला पुलिस के प्रमुख एवं पुलिस अधीक्षक होबिंद्रा बोगाती ने बताया कि उन्होंने बस चालक जिलामी खान सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। खबर में अधिकारी के हवाले से कहा गया, ''चालक और सहकर्मी को भी दुर्घटना के दौरान चोटें आईं हैं और उन्हें इलाज के बाद हिरासत में लिया गया।'' पुलिस ने बताया कि सभी घायलों का इलाज मकवानपुर जिले के निकटवर्ती हेटौडा के अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM