पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के सांबा में ड्रोन से गिराई गई आईईडी, पांच लाख रू की नकदी बरामद

खबरे |

खबरे |

पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के सांबा में ड्रोन से गिराई गई आईईडी, पांच लाख रू की नकदी बरामद
Published : Nov 24, 2022, 12:05 pm IST
Updated : Nov 24, 2022, 12:05 pm IST
SHARE ARTICLE
Police recovered IED dropped from drone in Jammu and Kashmir's Samba, Rs five lakh cash
Police recovered IED dropped from drone in Jammu and Kashmir's Samba, Rs five lakh cash

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में पुलिस ने गुरूवार सुबह ड्रोन के जरिये सीमा पार से गिराई गई आईईडी, हथियारों और नकदी की एक खेप बरामद की।

जम्मू,  :  जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह ड्रोन के जरिये सीमा पार से गिराई गई आईईडी, हथियारों और नकदी की एक खेप बरामद की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन ने संवाददाताओं को बताया कि स्थानीय लोगों ने बृहस्पतिवार सुबह 6.15 बजे अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग पांच किलोमीटर दूर रामगढ़ और विजयपुर के बीच एक संदिग्ध पैकेट देखा और पुलिस को इसके बारे में सूचित किया।

महाजन ने कहा कि संदिग्ध पैकेट में स्टील के तले वाला लकड़ी का एक बॉक्स था, जिसमें से बम निरोधक दस्ते ने डेटोनेटर सहित दो आईईडी, दो चीनी पिस्तौलें, 60 राउंड के साथ चार मैगजीन और पांच लाख रुपये की नकदी बरामद की। यह नकदी 500 रुपये के नोटों में थी।

महाजन ने कहा, “यह सीमा पार से ड्रोन के जरिये सामान गिराए जाने का मामला है। हम इसकी जांच कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “खेप का इस्तेमाल किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने के लिए किया जा सकता था, लेकिन पुलिस ने इसकी कोशिश नाकाम कर दी।”

महाजन ने बताया कि खेप की जानकारी देने वाले स्थानीय लोगों और इस पर कार्रवाई करने वाले पुलिस कर्मियों को इनाम दिया जाएगा।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM