मणिपुर हिंसा: सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान में आग्नेयास्त्र, गोला-बारूद किए बरामद

खबरे |

खबरे |

मणिपुर हिंसा: सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान में आग्नेयास्त्र, गोला-बारूद किए बरामद
Published : Aug 25, 2023, 12:30 pm IST
Updated : Aug 25, 2023, 12:30 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

बयान में कहा गया कि ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदर्शनकारियों के जुटने की छिटपुट घटनाओं के कारण राज्य में स्थिति तनावपूर्ण’’ रही।

इंफाल: मणिपुर के इंफाल ईस्ट और इंफाल वेस्ट जिलों से सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान चार आग्नेयास्त्र, 38 गोला-बारूद और आठ बम बरामद किए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। मणिपुर पुलिस नियंत्रण कक्ष ने बृहस्पतिवार रात जारी एक बयान में बताया कि इंफाल ईस्ट, इंफाल वेस्ट, काकचिंग, कांगपोकपी और थौबल जिलों के सीमांत और संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया और इस दौरान सुरक्षाबलों ने आग्नेयास्त्र, गोला-बारूद और बम बरामद किए।

बयान में कहा गया कि ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदर्शनकारियों के जुटने की छिटपुट घटनाओं के कारण राज्य में स्थिति तनावपूर्ण’’ रही। यह भी बताया गया कि मणिपुर के पहाड़ी और घाटी क्षेत्रों के विभिन्न जिलों में कुल 123 ‘नाके’ (चेकपॉइंट) स्थापित किए गए और पुलिस ने विभिन्न जिलों में नियमों के उल्लंघन के संबंध में 1,581 लोगों को हिरासत में लिया है। बयान में लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने और फर्जी वीडियो से सावधान रहने की अपील की गई है।

Location: India, Manipur, Imphal

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM