‘‘देश में क्या चल रहा है ?’’ भारत लौटने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने नड्डा से पूछा

खबरे |

खबरे |

‘‘देश में क्या चल रहा है ?’’ भारत लौटने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने नड्डा से पूछा
Published : Jun 26, 2023, 11:24 am IST
Updated : Jun 26, 2023, 11:24 am IST
SHARE ARTICLE
NarendraModi
NarendraModi

मोदी अमेरिका और मिस्र की छह दिवसीय यात्रा के बाद रविवार देर रात स्वदेश लौटे।

New Delhi: अमेरिका और मिस्र की राजकीय यात्रा से भारत लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा और अन्य नेताओं से पूछा कि देश में क्या चल रहा है? मोदी अमेरिका और मिस्र की छह दिवसीय यात्रा के बाद रविवार देर रात स्वदेश लौटे। दिल्ली हवाई अड्डे पर नड्डा और केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर दिल्ली के भाजपा सांसद हर्षवर्धन, हंस राज हंस और गौतम गंभीर के अलावा कई अन्य पार्टी नेता भी मौजूद थे।

हवाई अड्डे पर पार्टी नेताओं से मिलने पर प्रधानमंत्री ने उनसे क्या पूछा, इस बारे में सवाल किए जाने पर सांसद मनोज तिवारी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘उन्होंने (मोदी ने) नड्डा जी से पूछा कि यहां कैसा चल रहा है और नड्डा जी ने उन्हें बताया कि पार्टी के नेता उनकी सरकार के नौ साल के ‘रिपोर्ट कार्ड’ के साथ लोगों तक पहुंच बना रहे हैं और देश खुश है।’’

वहीं, भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री ने पूछा कि देश में क्या चल रहा है और पार्टी के जन संपर्क कार्यक्रम की क्या स्थिति है? उन्होंने कहा, ‘‘हमने प्रधानमंत्री को इस संबंध में जानकारी दी।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM