दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा

खबरे |

खबरे |

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा
Published : Nov 26, 2022, 12:48 pm IST
Updated : Nov 26, 2022, 12:48 pm IST
SHARE ARTICLE
The minimum temperature in Delhi was 8.3 degree Celsius.
The minimum temperature in Delhi was 8.3 degree Celsius.

दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 322 रहा।

 New Delhi :  राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 322 रहा।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।

मौसम कार्यालय ने दिन में आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान व्यक्त किया है। यहां सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 90 प्रतिशत रही।

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23 नवंबर, 2020 के बाद से इस महीने का सबसे कम तापमान था। वर्ष 2020 में 23 नवंबर को पारा 6.2 डिग्री तक लुढ़क गया था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM