महंगे पड़े बिगड़े बोल! EC ने कंगना-ममता के खिलाफ टिप्पणी पर सुप्रिया श्रीनेत और दिलीप घोष को भेजा नोटिस

खबरे |

खबरे |

महंगे पड़े बिगड़े बोल! EC ने कंगना-ममता के खिलाफ टिप्पणी पर सुप्रिया श्रीनेत और दिलीप घोष को भेजा नोटिस
Published : Mar 27, 2024, 5:33 pm IST
Updated : Mar 27, 2024, 5:33 pm IST
SHARE ARTICLE
EC sent notice to supriya shrinet and dilip ghosh for controversial comment on mamata banerjee and kangana ranaut
EC sent notice to supriya shrinet and dilip ghosh for controversial comment on mamata banerjee and kangana ranaut

सुप्रिया श्रीनेत ने कंगना पर निशाना साधते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक भद्दा पोस्ट शेयर किया.

Election Commission Sent Notice To Supriya Shrinet and Dilip Ghosh News In Hindi: भारत चुनाव आयोग ने भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट के लिए  कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत को और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ टिप्पणी के लिए भाजपा सांसद दिलीप घोष को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

क्या है कंगना रनौत और सुप्रिया श्रीनेत का विवाद?

बता दें कि अभिनेत्री कंगना रनौत को बीजेपी ने हिमाचल के मंडी से चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं इसके बाद  सोमवार (25 मार्च) को कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कंगना पर निशाना साधते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक भद्दा पोस्ट शेयर किया. अपने पोस्ट में सुप्रिया ने कंगना की एक तस्वीर शेयर की और उस पर एक भद्दा कैप्शन देते हुए लिखा, क्या भाव चल रहा है मंडी में कोई बताएगा?  

मामला बढ़ने पर सुप्रिया ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया और सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने ने पोस्ट नहीं किया. उन्होंने कहा, मेरे फेसबुक और इंस्टा के अकाउंट पर कई लोगों का एक्सेस है. इसमें से किसी व्यक्ति ने आज एक बेहद घृणित और आपत्तिजनक पोस्ट किया था.

वहीं मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी और सुप्रिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिखा है कि ऐसा व्यवहार असहनीय है और महिलाओं की गरिमा के खिलाफ है. 

घोष और ममता बनर्जी का क्या है विवाद

बात अगर भाजपा सांसद दिलीप घोष को जारी नोटिस की करें तो उन्होंने भी ऐसी ही गलती थी. भाजपा सांसद दिलीप घोष पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ आपत्तिजनक बात कही थी.  घोष ने कहा था कि जब दीदी गोवा जाती हैं तो वह खुद को गोवा की बेटी कहती हैं। जब वह त्रिपुरा जाती हैं तो वह त्रिपुरा की बेटी बताती हैं। उन्हें पहले अपने पिता की पहचान करनी चाहिए।

वहीं अब चुनाव आयोग ने दोनों  मामले में एक्शन लिया है और दोनों को (सुप्रिया श्रीनेत और दिलीप घोष ) कारण बताओं नोटिस जारी किया है. चुनाव आयोग (ईसी) ने नोटिस जारी करते हुए कहा कि उनकी टिप्पणियां अशोभनीय और खराब थीं।  बता दें कि दोनों को 29 मार्च शाम तक कारण बताओ नोटिस का जवाब देने को कहा गया है।

 (For more news apart from election commission sent notice to supriya shrinet and dilip ghosh for controversial comment on mamata banerjee and kangana ranaut News In  Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM