करगिल से लापता हुई 28 वर्षीय भारतीय महिला का शव पाकिस्तान के गिलगिल-बाल्टिस्तान में मिला

खबरे |

खबरे |

करगिल से लापता हुई 28 वर्षीय भारतीय महिला का शव पाकिस्तान के गिलगिल-बाल्टिस्तान में मिला
Published : Jul 27, 2023, 11:19 am IST
Updated : Jul 27, 2023, 11:19 am IST
SHARE ARTICLE
 representational Image
representational Image

वह 15 जुलाई को अक्चामल में अपने घर से लापता हो गयी थी.

इस्लामाबाद: लद्दाख के करगिल जिले में लापता हुई 28 वर्षीय भारतीय महिला का शव बुधवार को पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में बरामद किया गया।  जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों ने महिला का शव नदी में बहते हुए देखा। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव की पहचान कारगिल से लापता भारतीय महिला के रूप में की गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

‘डॉन’ अखबार की खबर में खरमंग जिले के उपायुक्त मुहम्मद जफ्फार के हवाले से कहा गया है कि महिला का शव करगिल नदी से बरामद किया गया तथा जिले में दफना दिया गया। इससे पहले, करगिल पुलिस थाने ने महिला की तस्वीर वाला एक पैम्फ्लेट प्रसारित किया था। शव बरामद करने के लिए पैम्फ्लेट गिलगित-बाल्टिस्तान प्रशासन को भी भेजा गया था।

इसमें महिला की शिनाख्त बिलकीस बानो के रूप में की गयी है। वह 15 जुलाई को अक्चामल में अपने घर से लापता हो गयी थी। इस बीच, खरमंग निवासी कासिम ने बताया कि महिला का अंतिम संस्कार इस्लामिक रीति-रिवाजों के अनुसार किया गया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM