आप किस तरह के 'INDIA' हैं: जयशंकर ने विपक्ष पर साधा निशाना

खबरे |

खबरे |

आप किस तरह के 'INDIA' हैं: जयशंकर ने विपक्ष पर साधा निशाना
Published : Jul 27, 2023, 3:47 pm IST
Updated : Jul 27, 2023, 3:47 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

जयशंकर ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष ने 'पक्षपातपूर्ण राजनीति' को प्राथमिकता दी है.

नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को अपने बयान में राज्यसभा में हंगामा करने और कार्यवाही बाधित करने के लिए विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आप "INDIA " (विपक्षी गठबंधन का नाम) होने का दावा करते हैं यदि आप भारत के राष्ट्रीय हित की बात सुनने को तैयार नहीं हैं तो फिर आप किस तरह के INDIA हैं?

सदन में विपक्षी सदस्यों के लगातार हंगामे के बीच, जयशंकर ने सदन में अपना बयान देकर सदस्यों को भारत की विदेश नीति की सफलताओं और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया विदेश यात्राओं से अवगत कराया।

जैसे ही उन्होंने बयान देना शुरू किया, विपक्षी दल ने मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री मोदी के बयान और इस विषय पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया. इस मुद्दे पर अपना विरोध जताने के लिए आज विपक्ष के सदस्य काले कपड़े पहनकर सदन में आए .

जयशंकर ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष ने 'पक्षपातपूर्ण राजनीति' को प्राथमिकता दी है.

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ सरकार की उपलब्धि नहीं बल्कि देश के लिए उपलब्धि है.

उन्होंने भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधान मंत्री को अन्य देशों से सबसे अधिक सम्मान मिलने का जिक्र करते हुए कहा, "यदि आप राष्ट्रपति का सम्मान नहीं कर सकते,  उपराष्ट्रपति का सम्मान नहीं कर सकते, आप प्रधान मंत्री का सम्मान नहीं कर सकते, यदि आप विदेश मंत्री को सदन में बयान देने की अनुमति नहीं देते हैं, तो यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।”

उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित के मामलों में राजनीति को अलग रखा जाना चाहिए.
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM