सनातन धर्म को खत्म करने की बात करने वाला विपक्षी गठबंधन राज्यों में भी टिक नहीं पाएगा : मनोज तिवारी

खबरे |

खबरे |

सनातन धर्म को खत्म करने की बात करने वाला विपक्षी गठबंधन राज्यों में भी टिक नहीं पाएगा : मनोज तिवारी
Published : Sep 27, 2023, 3:57 pm IST
Updated : Sep 27, 2023, 3:57 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

छत्तीसगढ़ राज्य में इस वर्ष के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने बुधवार को दावा किया कि सनातन धर्म को नष्ट करने की बात करने वाला विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) अब राज्यों में भी टिक नहीं पाएगा। 

बिलासपुर और मुंगेली जिलों में भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे तिवारी ने राजधानी रायपुर में विमानतल पर संवाददाताओं के साथ बातचीत में यह दावा किया।

तिवारी ने साथ ही कहा कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनावों में सांसदों को मैदान में उतारने की भाजपा की रणनीति से पता चलता है कि पार्टी चुनावों को कितनी गंभीरता से ले रही है।

छत्तीसगढ़ राज्य में इस वर्ष के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए जारी अपनी दूसरी सूची में भाजपा ने सात सांसदों को मैदान में उतारा है। इनमें तीन केंद्रीय मंत्री और एक राष्ट्रीय महासचिव शामिल हैं।

कांग्रेस ने दावा किया है कि भाजपा के पास विधानसभा चुनावों के लिए चेहरे नहीं हैं इसलिए वह छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में सांसदों को चुनाव मैदान में उतार रही है। इस बारे में पूछे जाने पर तिवारी ने कहा, ‘‘यदि सांसद विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं तो यह स्पष्ट है कि हम चुनावों को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। अगर वे (कांग्रेस) सोचते हैं कि हम चुनावों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं तो यह उनकी रणनीति है।’’.

तिवारी ने कहा, ‘‘सबसे बड़ी बात यह है कि वे (कांग्रेस) किस आधार पर जीतेंगे? उन्होंने एक गठबंधन बनाया है जिसका कहना है कि वह सनातन धर्म को नष्ट कर देगा। सुशासन के मामले में वे (कांग्रेस) भाजपा या राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से आगे नहीं हैं। यदि वे सनातन धर्म को नष्ट करने के एजेंडे के साथ आगे बढ़ रहे हैं तो मुझे नहीं लगता कि वे किसी भी राज्य में टिक पाएंगे।’’

तमिलनाडु के मंत्री और द्रमुक नेता उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से करने और इसके उन्मूलन का आह्वान करने के बाद भाजपा कांग्रेस पर निशाना साध रही है। द्रमुक, दो दर्जन से अधिक विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) का एक घटक है। 

भाजपा सांसद तिवारी ने छत्तीसगढ़ में पार्टी की परिवर्तन यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि परिवर्तन की लहर राज्य की सड़कों, गांवों और शहरों में साफ महसूस की जा सकती है। उन्होंने कहा कि लोग राज्य में कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ स्वेच्छा से खड़े हो रहे हैं।

Location: India, Chhatisgarh, Raipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM