मिजोरम में 17 मार्च को असम राइफल्स के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे शाह

खबरे |

खबरे |

मिजोरम में 17 मार्च को असम राइफल्स के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे शाह
Published : Feb 28, 2023, 2:11 pm IST
Updated : Feb 28, 2023, 2:11 pm IST
SHARE ARTICLE
Shah to inaugurate new campus of Assam Rifles in Mizoram on March 17
Shah to inaugurate new campus of Assam Rifles in Mizoram on March 17

देश के सबसे पुराने अर्द्धसैनिक बल के जोडिन और खतला में असम राइफल्स के दो शिविर हैं।

आइजोल : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 17 मार्च को मिजोरम में असम राइफल्स (एआर) के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं को बताया कि शाह आइजोल के निकट जोखॉसांग में एआर परिसर का उद्घाटन करेंगे।

आइजोल के मध्य में स्थित असम राइफल्स के शिविर को यहां से 15 किलोमीटर दूर जोखॉसांग में स्थानांतरण, नवंबर 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में, सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के शीर्ष एजेंडा में शामिल था। फरवरी 2019 में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने असम राइफल्स को इस साल 31 मई तक अपना मुख्यालय जोखॉसांग में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया था।

देश के सबसे पुराने अर्द्धसैनिक बल के जोडिन और खतला में असम राइफल्स के दो शिविर हैं। जोडिन में एक शिविर को जोखॉसांग स्थानांतरित किया जा रहा है।

पिछले साल नवंबर में अमित शाह के साथ बैठक के दौरान जोरामथंगा ने केंद्रीय गृह मंत्री को सूचित किया था कि राज्य की राजधानी में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में देरी के कारण असम राइफल्स के शिविर के स्थानांतरण में विलंब हो रहा है।

Location: India, Mizoram, Aizawl

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM