बरेली-शाहजहांपुर-सीतापुर खंड को चार-लेन करने का कार्य पूरा : नितिन गडकरी

खबरे |

खबरे |

बरेली-शाहजहांपुर-सीतापुर खंड को चार-लेन करने का कार्य पूरा : नितिन गडकरी
Published : Jul 28, 2023, 11:28 am IST
Updated : Jul 28, 2023, 11:28 am IST
SHARE ARTICLE
Nitin Gadkari (file photo)
Nitin Gadkari (file photo)

मंत्री ने कहा कि वीयूपी और आरओबी के विनिर्माण का कार्य अलग से किया गया है।

New Delhi: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)- 24 पर बरेली-शाहजहांपुर-सीतापुर खंड को चार लेन करने का कार्य पूरा हो गया है। लोकसभा में सवालों के लिखित जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एनएच-24 पर बरेली-शाहजहांपुर-सीतापुर खंड को चार लेन करने की परियोजना को 2011 में मंजूरी दी गई थी।

उन्होंने कहा कि हालांकि समझौता विभिन्न कारणों से 13 अप्रैल, 2019 से समाप्त कर दिया गया।

गडकरी ने कहा, “एनएच-24 के बरेली-सीतापुर खंड पर शेष कार्य 17 दिसंबर 2019 को फिर से आबंटित किया गया। काम को पूरा करने में 869.62 करोड़ रुपये की लागत आई। इसमें तीन बड़े/छोटे पुलों, राजमार्ग के नीचे से वाहनों के लिए एक रास्ता (वीयूपी), एक पुल के ऊपर सड़क (आरओबी) की लागत इसमें शामिल नहीं है।” लोकसभा सदस्य अशोक कुमार रावत के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वीयूपी और आरओबी के विनिर्माण का कार्य अलग से किया गया है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM