प्रधानमंत्री मोदी ने 51,000 नवनियुक्त कर्मियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र

खबरे |

खबरे |

प्रधानमंत्री मोदी ने 51,000 नवनियुक्त कर्मियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र
Published : Aug 28, 2023, 12:56 pm IST
Updated : Aug 28, 2023, 12:56 pm IST
SHARE ARTICLE
pm modi(file photo)
pm modi(file photo)

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में उनकी सरकार के प्रयासों से परिवर्तन का एक और नया दौर दिखने लगा है।

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सोमवार को 'रोजगार मेला' के तहत विभिन्‍न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में 51,000 से अधिक नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से इन नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि  इस बार रोजगार मेले का यह आयोजन एक ऐसे माहौल में हो रहा है, जब देश गर्व और आत्मविश्वास से भरा हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा चंद्रयान और उसका रोवर प्रज्ञान लगातार चंद्रमा से ऐतिहासिक तस्वीरें भेज रहा है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में उनकी सरकार के प्रयासों से परिवर्तन का एक और नया दौर दिखने लगा है। उन्होंने कहा कि पिछले साल भारत ने रिकार्ड निर्यात किया जो कि इस बात का संकेत है कि दुनियाभर के बाजारों में भारतीय सामान की मांग लगातार बढ़ रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘वोकल फोर लोकल के मंत्र पर चलते हुए भारत सरकार भी मेड इन इंडिया लैपटॉप, कम्प्यूटर जैसे उत्पाद खरीदने पर जोर दे रही है। इससे विनिर्माण भी बढ़ा है और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी बन रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में अर्धसैनिक बलों की भर्ती प्रक्रिया में सरकार ने कई बड़े बदलाव किए हैं।

मोदी ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री जनधन योजना का भी उल्लेख किया और कहा कि इसने गांव और गरीब के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ ही रोजगार निर्माण में भी बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। यह रोजगार मेला देशभर में 45 स्थानों पर आयोजित किया गया। रोजगार मेला के जरिए केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने विभिन्‍न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और दिल्‍ली पुलिस में कर्मियों की भर्तियां की हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक, यह रोजगार मेला प्रधानमंत्री की रोजगार सृजन की प्रतिबद्धता को प्राथमिकता देने की दिशा में एक कदम है। उसने कहा कि इससे रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलने और राष्‍ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी तथा उनको सशक्तिकरण का अवसर मिलने की संभावना है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM