Tunisha Suicide Case: तुनिषा शर्मा का मुंबई में किया गया अंतिम संस्कार, अभिनेत्री की मां बेहोश

खबरे |

खबरे |

Tunisha Suicide Case: तुनिषा शर्मा का मुंबई में किया गया अंतिम संस्कार, अभिनेत्री की मां बेहोश
Published : Dec 28, 2022, 10:56 am IST
Updated : Dec 28, 2022, 10:56 am IST
SHARE ARTICLE
Tunisha Suicide Case: Tunisha Sharma's last rites performed in Mumbai, actress's mother unconscious
Tunisha Suicide Case: Tunisha Sharma's last rites performed in Mumbai, actress's mother unconscious

धारावाहिक “अली बाबा : दास्तां-ए-काबुल” और “फितूर” जैसी फिल्म के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री तुनिषा ने शनिवार को अपने धारावाहिक के सेट पर आत्महत्या...

मुंबई : अभिनेत्री तुनिषा शर्मा का मंगलवार को यहां उनके परिवार के सदस्यों और टेलीविजन जगत के सहयोगियों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया।

टीवी धारावाहिक “अली बाबा : दास्तां-ए-काबुल” और “फितूर” जैसी फिल्म के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री तुनिषा (21) ने शनिवार को अपने धारावाहिक के सेट पर आत्महत्या कर ली थी। जे जे अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद, उनके शव को मीरा भायंदर के टेम्भा अस्पताल लाया गया और फिर उसे उनके मीरा रोड स्थित घर ले जाया गया।

भायंदर पूर्व में स्थित घोदेव श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

तुनिषा की मां वनिता शर्मा अंतिम संस्कार के दौरान बेहोश हो गईं। विशाल जेठवा, कंवर ढिल्लों, सायंतनी घोष, शिविन नारंग, दीपिका गोयल अपने पति रोहित राज गोयल के साथ, अनवीत कौर, निर्देशक जोड़ी अब्बास-मस्तान, सिद्धार्थ निगम और अशनूर कौर सहित टेलीविजन और फिल्म जगत के कुछ जाने पहचाने चेहरे तुनिषा के अंतिम संस्कार में पहुंचे।

तुनिषा के चाचा ने कहा कि चंडीगढ़ में पांच जनवरी को तेरहवीं की रस्म होगी।

तुनिषा के सह-कलाकार शीज़ान खान को उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया था। खान फिलहाल चार दिन की पुलिस हिरासत में है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM