नौ साल बाद क्यों सताने लगी मुसलमानों की चिंता? UCC पर सिब्बल ने PM मोदी से पूछा सवाल

खबरे |

खबरे |

नौ साल बाद क्यों सताने लगी मुसलमानों की चिंता? UCC पर सिब्बल ने PM मोदी से पूछा सवाल
Published : Jun 29, 2023, 11:21 am IST
Updated : Jun 29, 2023, 11:21 am IST
SHARE ARTICLE
file photo
file photo

प्रधानमंत्री ने विपक्ष दलों पर मुसलमानों को गुमराह करने और भड़काने के लिए UCC मुद्दे का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया था।

New Delhi: यूसीसी पर PM मोदी के बयान के बाद राजनीतिक विपक्ष  लागातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहा है. वहीं अब कांग्रेस के सीनियर नेता कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी पर कटाक्ष किया है. सिब्बल ने सवाल किया कि उनका प्रस्ताव कितना समान है और क्या हिंदू, आदिवासी और पूर्वोत्तर सभी इसके दायरे में आते हैं.  इसके साथ ही सिब्बल ने सवाल किया कि आखिर नौ साल बाद आपको समानता की बात याद आ रही है.

दरअसल प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को भोपाल में UCC(Uniform Civil Code) की पुरजोर वकालत करते हुए कहा था कि संविधान सभी नागरिकों के लिए समान अधिकारों की बात करता है। प्रधानमंत्री ने विपक्ष दलों पर मुसलमानों को गुमराह करने और भड़काने के लिए UCC मुद्दे का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया था।

सिब्बल ने PM मोदी से पूछा ये सवाल

राज्यसभा सदस्य सिब्बल ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री ने समान नागरिक संहिता पर जोर दिया... विपक्ष पर मुसलमानों को भड़काने का आरोप लगाया.. पहला सवाल, आखिर नौ साल बाद यह बात क्यों? 2024 (चुनाव के लिए)? दूसरा सवाल, आपका प्रस्ताव कितना ‘समान’ है, आदिवासी और पूर्वोत्तर सभी इसके दायरे में आते हैं? तीसरा सवाल, हर दिन आपकी पार्टी मुसलमानों को निशाना बनाती है। क्यों? अब आपको चिंता हो रही है।’’

गौरतलब है कि विधि आयोग ने 14 जून को यूसीसी पर नए सिरे से विचार-विमर्श की प्रक्रिया शुरू की थी और राजनीतिक रूप से संवेदनशील इस मुद्दे पर सार्वजनिक और मान्यता प्राप्त धार्मिक संगठनों सहित हितधारकों से 13 जुलाई तक अपने विचार स्पष्ट करने को कहा है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM