सितंबर में यूरोप की यात्रा पर जाएंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी

खबरे |

खबरे |

सितंबर में यूरोप की यात्रा पर जाएंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी
Published : Aug 29, 2023, 9:09 am IST
Updated : Aug 29, 2023, 9:10 am IST
SHARE ARTICLE
Congress leader Rahul Gandhi will visit Europe in September
Congress leader Rahul Gandhi will visit Europe in September

कांग्रेस नेता की सितंबर की शुरुआत में ओस्लो में एक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित करने की भी संभावना है।

New Delhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अगले महीने यूरोप की यात्रा कर सकते हैं और इस दौरान वह बेल्जियम में यूरोपीय आयोग के सांसदों से मुलाकात कर सकते हैं। उनके पेरिस में एक विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करने की भी संभावना है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता की सितंबर की शुरुआत में ओस्लो में एक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित करने की भी संभावना है।

राहुल की यात्रा ऐसे वक्त में होने के आसार हैं जब राष्ट्रीय राजधानी में नौ और 10 सितंबर को जी-20 की बैठक होनी है।  सूत्रों ने कहा कि राहुल के सितंबर के पहले सप्ताह में पेरिस रवाना होने की संभावना है। उनका यह दौरा पांच दिन का होगा। वह सात सितंबर को ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के सदस्यों के साथ एक बैठक में हिस्सा लेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेता आठ सितंबर को पेरिस के एक विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करेंगे और वहां व्याख्यान देंगे। इसके बाद नौ सितंबर को उनका पेरिस में फ्रांस के श्रमिक संघ की बैठक में भी भाग लेने का कार्यक्रम है। सूत्रों ने कहा कि इसके बाद राहुल का नॉर्वे जाने का कार्यक्रम है जहां वह 10 सितंबर को भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM