बीआरएस के तीन नेता हुए कांग्रेस में शामिल

खबरे |

खबरे |

बीआरएस के तीन नेता हुए कांग्रेस में शामिल
Published : Sep 29, 2023, 10:47 am IST
Updated : Sep 29, 2023, 10:47 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

हनुमंत राव बीआरएस के वरिष्ठ नेता रहे हैं और हाल ही में उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। वह विधानसभा के सदस्य हैं।

New Delhi: तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के तीन नेता वेमुला वीरशम, मैनापल्ली हनुमंत राव और मैनापल्ली रोहित बृहस्पतिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।

बीआरएस के इन तीनों नेताओं ने अपनी पुरानी पार्टी से नाता तोड़ने के बाद यहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "कांग्रेस की विचारधारा और जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर इन नेताओं ने खड़गे जी की उपस्थिति में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस परिवार में आपका स्वागत है। आइए, देशहित के लक्ष्य की ओर मिलकर कदम बढ़ाएं।"

हनुमंत राव बीआरएस के वरिष्ठ नेता रहे हैं और हाल ही में उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। वह विधानसभा के सदस्य हैं। मैनापल्ली रोहित उनके पुत्र हैं। वीरशम पूर्व विधायक हैं। कांग्रेस तेलंगाना में बीआरएस को कड़ी चुनौती देने की कोशिश कर रही है। प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM