India-China News: भारत और चीन के बीच उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता, पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर तनाव कम करने पर चर्चा
Published : Oct 29, 2025, 4:07 pm IST
Updated : Oct 29, 2025, 4:09 pm IST
SHARE ARTICLE
India, China hold 23rd round of talks to maintain peace at LAC news in hindi
India, China hold 23rd round of talks to maintain peace at LAC news in hindi

दोनों पक्षों ने कोर कमांडर स्तर की 23वीं वार्ता में सीमा प्रबंधन पर गहन चर्चा की और संवाद जारी रखने पर सहमति जताई।

India-China News: भारत और चीन की सेनाओं के बीच उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता हुई, जिसमें पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर शांति और स्थिरता बनाए रखने पर जोर दिया गया। इस संबंध में जानकारी चीन के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को दी। मंत्रालय के अनुसार, कोर कमांडर स्तर की 23वीं दौर की बैठक 25 अक्टूबर को भारतीय क्षेत्र में मोल्दो-चुशुल सीमा बिंदु पर आयोजित हुई। बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने चीन-भारत सीमा के पश्चिमी क्षेत्र के प्रबंधन को लेकर सकारात्मक और विस्तृत चर्चा की। (India, China hold 23rd round of talks to maintain peace at LAC news in hindi) 

हालांकि भारतीय अधिकारियों ने इस बैठक पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं, चीन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निर्देशों के अनुरूप संवाद और बातचीत जारी रखने पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा, वे (सेनाएं) दोनों देशों के नेताओं की बीच बनी अहम सहमति के मार्गदर्शन में सैन्य और राजनयिक माध्यमों से संचार और बातचीत जारी रखने व चीन-भारत सीमा क्षेत्रों में संयुक्त रूप से शांति और स्थिरता बनाए रखने पर सहमत हुए।

2020 में गलवां घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच टकराव हुआ था, जो पिछले 40 वर्षों में एलएसी पर हुआ सबसे गंभीर सैन्य संघर्ष था। इस झड़प में दोनों देशों के सैनिकों की जान गई थी, जिससे तनाव बढ़ गया और द्विपक्षीय संबंध अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए थे।

हालांकि, 2024 में कज़ान में हुए 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात के बाद से दोनों देशों के रिश्ते सुधार की दिशा में बढ़ रहे हैं। इससे पहले अगस्त में भारत और चीन के बीच सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधियों की 24वीं बैठक हुई थी, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के लिए कई कदमों पर सहमति बनी। इसके तहत भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय के कार्य तंत्र (WMCC) के अंतर्गत एक कार्य समूह गठित करने का निर्णय लिया गया, ताकि सीमा प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाते हुए सीमावर्ती इलाकों में शांति और स्थिरता कायम रखी जा सके। दोनों देशों ने यह तय किया कि वे सीमा प्रबंधन तंत्र का उपयोग करते हुए कूटनीतिक और सैन्य स्तर पर संवाद जारी रखेंगे और तनाव कम करने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे।

(For more news apart from India, China hold 23rd round of talks to maintain peace at LAC news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

Tags: pm modi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM