राहुल गांधी ने मप्र के महाकाल मंदिर में की पूजा-अर्चना

खबरे |

खबरे |

राहुल गांधी ने मप्र के महाकाल मंदिर में की पूजा-अर्चना
Published : Nov 29, 2022, 6:11 pm IST
Updated : Nov 29, 2022, 6:11 pm IST
SHARE ARTICLE
Rahul Gandhi offered prayers at the Mahakal temple in MP
Rahul Gandhi offered prayers at the Mahakal temple in MP

भारत जोड़ो यात्रा के 23 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करने के बाद गांधी ने राज्य में भगवान शिव के दूसरे ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

उज्जैन :  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित भगवान शिव के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना की। राहुल गांधी ने अपने नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा के पवित्र शहर में प्रवेश करने के बाद महाकाल मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

लाल धोती पहने, गांधी ने मंदिर के पुजारियों के मार्गदर्शन में सभी अनुष्ठान किए। मंदिर के पुजारियों ने उन्हें एक अंगवस्त्रम् भेंट किया।

अनुष्ठान करने के बाद, गांधी ने मंदिर के गर्भगृह के सामने दंडवत प्रणाम किया। वह मंदिर परिसर में नंदी (भगवान शिव का वाहन माने जाने वाले पवित्र बैल) की मूर्ति के पास भी कुछ देर बैठे।

भारत जोड़ो यात्रा के 23 नवंबर को मध्य प्रदेश राज्य में प्रवेश करने के बाद गांधी ने राज्य में भगवान शिव के दूसरे ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

गांधी, उनकी बहन प्रियंका गांधी वाद्रा और उनके परिवार के सदस्यों ने शुक्रवार को खंडवा जिले के प्रसिद्ध ओंकारेश्वर मंदिर में 'मां नर्मदा' की आरती की थी।

गांधी ने बाद में प्रसिद्ध शिव मंदिर में पूजा-अर्जना की, जो देश के 12 'ज्योतिर्लिंगों' में से एक है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM