रामदेव ने किया था महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी, अब मांगी माफी

खबरे |

खबरे |

रामदेव ने किया था महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी, अब मांगी माफी
Published : Nov 29, 2022, 5:35 pm IST
Updated : Nov 29, 2022, 5:35 pm IST
SHARE ARTICLE
Ramdev had made lewd remarks on women, now apologized
Ramdev had made lewd remarks on women, now apologized

गत सप्ताह एक कार्यक्रम में रामदेव ने कहा था कि महिलाएं साड़ी, सलवार कमीज, किसी भी चीज या ‘‘यहां तक कि कुछ न पहनने’’ पर भी अच्छी लग सकती हैं।

मुंबई :  योग गुरु रामदेव ने महिलाओं पर अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी है। इस टिप्पणी के लिए महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग (एमएससीडब्ल्यू) ने उन्हें नोटिस भेजा था। आयोग की अध्यक्ष रूपाली चकनकर ने यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में गत सप्ताह एक कार्यक्रम में रामदेव ने कहा था कि महिलाएं साड़ी, सलवार कमीज, किसी भी चीज या ‘‘यहां तक कि कुछ न पहनने’’ पर भी अच्छी लग सकती हैं।उन्होंने कार्यक्रम में राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के साथ मंच साझा किया था।

इस टिप्पणी पर संज्ञान लेते हुए एमएससीडब्ल्यू ने रामदेव को एक नोटिस जारी किया था जिस पर उन्होंने माफी मांगी है।

चकनकर ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘बाबा रामदेव उर्फ राम किशन यादव ने ठाणे में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। राज्य महिला आयोग ने इस पर संज्ञान लिया और उनसे दो दिन में जवाब मांगते हुए उन्हें एक नोटिस भेजा है। आयोग को अपना जवाब मिल गया है और उसने अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगी है।’’

रामदेव ने अपने जवाब में दावा किया कि उनकी टिप्पणियों को गलत समझा गया तथा उन्होंने टिप्पणियों के लिए माफी मांगी।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी रामदेव की टिप्पणियों की वीडियो ट्वीट की थी और उनसे माफी मांगने को कहा था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM