पुतिन ने PM मोदी को बताया खास दोस्त: ’मेक इन इंडिया’ पर हुए फिदा! भारत के बारे में कही ये बड़ी बातें

खबरे |

खबरे |

पुतिन ने PM मोदी को बताया खास दोस्त: ’मेक इन इंडिया’ पर हुए फिदा! भारत के बारे में कही ये बड़ी बातें
Published : Jun 30, 2023, 12:41 pm IST
Updated : Jun 30, 2023, 12:41 pm IST
SHARE ARTICLE
Putin
Putin

पुतिन कहा है कि भारत एक ऐसा देश है, जो कंपनियों को अपने देश में आकर काम करने के लिए बढ़ावा दे रहा है। 

मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत और प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की है.  पुतिन कहा है कि भारत एक ऐसा देश है, जो कंपनियों को अपने देश में आकर काम करने के लिए बढ़ावा दे रहा है। साथ ही उन्होेने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमारे खास  मित्र है और  मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ अभियान का भारतीय अर्थव्यवस्था पर ‘वास्तव में प्रभावशाली असर’ पड़ा है। पुतिन ने रूस की ‘एजेंसी फॉर स्ट्रैटेजिक इनीशिएटिव्स’ (एएसआई) की ओर से मॉस्को में बृहस्पतिवार को आयोजित एक सम्मेलन में यह टिप्पणी की।

उन्होंने कहा, “भारत में हमारे दोस्तों और हमारे शानदार मित्र, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई साल पहले ‘मेक इन इंडिया’ पहल शुरू की थी। इसने भारतीय अर्थव्यवस्था पर वास्तव में बेहद प्रभावशाली असर डाला है। जो चीज अच्छा काम कर रही है, उसका अनुकरण करने में कोई बुराई नहीं है, भले ही उसकी शुरुआत हमने नहीं, बल्कि हमारे दोस्तों ने की हो।”

‘आर टी न्यूज’ की खबर के मुताबिक, पुतिन ने पश्चिमी देशों की प्रतिबंध नीतियों के चलते रूसी कंपनियों के लिए मौजूद अवसरों पर चर्चा करते हुए भारत का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मॉस्को के लिए “हमारी कंपनियों को विभिन्न सहायता मंच उपलब्ध कराने की जरूरत है, ताकि उन्हें अपने उत्पादों का अधिक कुशल विपणन करने में मदद मिल सके।”

खबर के अनुसार, पुतिन ने स्थानीय स्तर पर विनिर्माण क्षमताएं विकसित करने और विदेशी निवेशकों को लुभाने के वास्ते एक प्रभावी मॉडल बनाने के लिए भारतीय नेतृत्व की तारीफ की। उन्होंने “आधुनिक सोच और प्रौद्योगिकी के जरिये रूसी उत्पादों को ज्यादा सुविधाजनक एवं क्रियाशील बनाने की दिशा में काम करने पर भी जोर दिया।”

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि औद्योगिक और उत्पाद डिजाइन को घरेलू व्यापार के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन बनाया जाना चाहिए।. यह रूस के खिलाफ निजी सैन्य समूह ‘वैग्नर’ के अल्पकालिक सैन्य विद्रोह के बाद राष्ट्रपति पुतिन की पहली प्रमुख सार्वजनिक उपस्थिति थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM