'कॉमनवेल्थ यूथ अवॉर्ड' की सूची में भारत के चार युवा शामिल

खबरे |

खबरे |

'कॉमनवेल्थ यूथ अवॉर्ड' की सूची में भारत के चार युवा शामिल
Published : Jul 30, 2023, 3:58 pm IST
Updated : Jul 30, 2023, 3:58 pm IST
SHARE ARTICLE
Four young people of India included in the list of 'Commonwealth Youth Award'
Four young people of India included in the list of 'Commonwealth Youth Award'

राष्ट्रमंडल युवा पुरस्कार सूची में चार भारतीयों सहित 15 से 29 वर्ष की आयु के कुल 50 लोग शामिल हैं।

लंदन - इस साल के 'कॉमनवेल्थ यूथ प्राइज' के लिए भारत के चार युवाओं को शॉर्टलिस्ट किया गया है। ये पुरस्कार राष्ट्रमंडल देशों के उन युवाओं को दिए जाते हैं जिन्होंने सामाजिक उद्यम, पर्यावरण, नवाचार और मानवाधिकार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है। राष्ट्रमंडल युवा पुरस्कार सूची में चार भारतीयों सहित 15 से 29 वर्ष की आयु के कुल 50 लोग शामिल हैं।

 भारत के अक्षय मकर को एसडीजी13 जलवायु परिवर्तन, सौम्या डाबरीवाल एसडीजी 5 लैंगिक समानता, कौशल शेट्टी एसडीजी 11 टिकाऊ शहर तथा समुदाय और श्रुतिका सिलस्वाल एसडीजी 4 गुणवक्तापरक शिक्षा के लिए चयनित किया गया है। अक्षय मकर 'क्लाइमेटेंज़ा सोलर' कंपनी के सीईओ हैं जो औद्योगिक क्षेत्र में कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए काम करती है और कंपनी कोका-कोला, टाटा ग्रुप और यूनिलीवर जैसी प्रमुख वैश्विक कंपनियों के साथ काम कर रही है।

सौम्या डाबरीवाल एक बिजनेसवुमन हैं। उनके पास वारविक विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री है। कौशल शेट्टी गैर-लाभकारी संगठन नोस्टोस होम्स के सह-संस्थापक और सीईओ हैं। यह संगठन प्राकृतिक आपदाओं के कारण विस्थापित हुए लोगों के लिए स्थायी आपातकालीन आश्रयों का निर्माण करता है। श्रुतिका सिलस्वाल ‘दलाई लामा फेलो’ हैं, और उत्तराखंड में ‘सिंपल एजुकेशन फाउंडेशन’ में कार्यक्रम प्रमुख हैं। यह संगठन सरकारी स्कूलों के बच्चों की सहायता करता है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM