प्रधानमंत्री ने जोका-तारातला मेट्रो सेवाओं का किया उद्घाटन

खबरे |

खबरे |

प्रधानमंत्री ने जोका-तारातला मेट्रो सेवाओं का किया उद्घाटन
Published : Dec 30, 2022, 1:48 pm IST
Updated : Dec 30, 2022, 1:48 pm IST
SHARE ARTICLE
PM inaugurates Joka-Taratla Metro services
PM inaugurates Joka-Taratla Metro services

इस मौके पर मेट्रो स्टेशनों को सजाया गया था। जोका से तारातला के बीच विभिन्न स्कूलों के छात्रों सहित कई लोगों ने सवारी का आनंद भी लिया।

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कोलकाता में जोका-तारातला मार्ग पर मेट्रो सेवाओं का वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उद्घाटन किया और कहा कि यह सुविधा कोलकाता के निवासियों के जीवन को आसान बनाएगी।

इस मौके पर मेट्रो स्टेशनों को सजाया गया था। जोका से तारातला के बीच विभिन्न स्कूलों के छात्रों सहित कई लोगों ने सवारी का आनंद भी लिया।

उद्घाटन के बाद मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘जोका-तारातला मेट्रो ट्रेन सेवाएं कोलकाता के निवासियों के लिए जीवन को आसान बनाएगी। एस्प्लेनेड तक बाकी मार्ग पर काम चल रहा है।’’

मेट्रो मार्ग को मध्य कोलकाता में एस्प्लेनेड तक विस्तारित किया जाना है, जो इसे पूर्व-पश्चिम और उत्तर-दक्षिण लाइनों से जोड़ता है।

इस लाइन में छह स्टेशन हैं – जोका, ठाकुरपुकुर, सखर बाजार, बेहला चौरस्ता, बेहला बाजार और तारातला। इसकी निर्माण लागत 2475 करोड़ रुपये से अधिक है। कोलकाता सिटी के दक्षिणी इलाकों, जैसे सरसुना, डाकघर, मुचीपाड़ा और दक्षिण 24 परगना के यात्रियों को इस परियोजना के चालू हो जाने से बहुत लाभ होगा।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM