Uttar Pradesh: लखनऊ में फिल्म ‘Ghooskhor Pandat’ के निर्देशक और उनकी टीम के खिलाफ FIR दर्ज
Uttar Pradesh: लखनऊ में फिल्म ‘Ghooskhor Pandat’ के निर्देशक और उनकी टीम के खिलाफ FIR दर्ज
Published : Feb 6, 2026, 6:42 pm IST
Updated : Feb 6, 2026, 6:42 pm IST
SHARE ARTICLE
FIR against film ‘Ghooskhor Pandat’ on UP CM Yogi Adityanath’s directive
FIR against film ‘Ghooskhor Pandat’ on UP CM Yogi Adityanath’s directive

डीसीपी के अनुसार, इसके कंटेंट से जातिगत अपमान और शांति भंग होने की आशंका है। 

'Ghooskhor Pandat': नेटफ्लिक्स की आगामी वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडत’ को लेकर विरोध तेज होता जा रहा है। सीरीज के नाम को जातिवादी और अपमानजनक बताते हुए इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की जा रही है। आरोप है कि इसमें ‘पंडित’ शब्द का नकारात्मक संदर्भ में इस्तेमाल किया गया है, जिससे ब्राह्मण समाज में भारी रोष है।

इसी बीच लखनऊ के हजरतगंज थाने (सेंट्रल जोन) में ‘घूसखोर पंडत’ के निर्देशक और उनकी टीम (अज्ञात) के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है।

डीसीपी सेंट्रल जोन विक्रांत वीर के अनुसार, इस वेब सीरीज का कंटेंट ऐसा प्रतीत होता है जिससे जातिगत अपमान, सामाजिक आक्रोश और शांति भंग होने की आशंका है। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले में सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

प्रेस नोट के मुताबिक, फिल्म के नाम और उसकी सामग्री को लेकर ब्राह्मण समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों में भारी आक्रोश है। संगठनों ने इसके विरोध में उग्र प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि डायरेक्टर और उनकी टीम ने जानबूझकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से ऐसी सामग्री प्रकाशित की है।

पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने साफ किया है कि किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने या कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत कड़ी कार्रवाई कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

(For more news apart from FIR against film ‘Ghooskhor Pandat’ on UP CM Yogi Adityanath’s directive news in hindi,stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

Tags: fir against ghooskhor pandat, ghooskhor pandat controversy, up cm yogi adityanath directive, fir on web series ghooskhor pandat, netflix ghooskhor pandat case, ghooskhor pandat film fir, yogi adityanath orders fir, uttar pradesh police action, hazratganj police fir, film controversy uttar pradesh, web series controversy india, law and order up government, ghooskhor pandat latest news, up police zero tolerance, freedom of expression controversy india, rozanaspokesman hindi, घूसखोर पंडित के खिलाफ fir, घूसखोर पंडित विवाद, up cm योगी आदित्यनाथ का निर्देश, वेब सीरीज घूसखोर पंडित पर fir, नेटफ्लिक्स घूसखोर पंडित मामला, घूसखोर पंडित फिल्म fir, योगी आदित्यनाथ ने fir के आदेश दिए, उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई, हजरतगंज पुलिस fir, फिल्म विवाद उत्तर प्रदेश, वेब सीरीज विवाद भारत, कानून व्यवस्था up सरकार, घूसखोर पंडित ताजा खबर, up पुलिस जीरो टॉलरेंस, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता विवाद भारत, रोज़ानास्पोक्समैन हिंदी

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM