Prashant Tamang Passes Away: इंडियन आइडल 3 के विजेता प्रशांत तमांग का निधन, कार्डियक अरेस्ट के कारण मौत
Published : Jan 11, 2026, 7:16 pm IST
Updated : Jan 11, 2026, 7:16 pm IST
SHARE ARTICLE
'Indian Idol 3' winner and ‘Paatal Lok' actor Prashant Tamang dies at 43
'Indian Idol 3' winner and ‘Paatal Lok' actor Prashant Tamang dies at 43

प्रसिद्ध सिंगर और अभिनेता प्रशांत तमांग का 11 जनवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर निधन हो गया।

 Prashant Tamang Passes Away: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। इंडियन आइडल 3 के विजेता प्रशांत तमांग का 43 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हुआ। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एक शानदार और टैलेंटेड कलाकार के अचानक चले जाने से पूरी इंडस्ट्री गमगीन है। प्रशांत के निधन की खबर ने सभी को गहरा झटका दिया है।

प्रशांत के म्यूजिक पार्टनर भावेन धनक ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उनके निधन की पुष्टि की। भावेन ने दुख जताते हुए लिखा, “विश्वास नहीं होता कि तुम चले गए मेरे भाई।”

जानकारी के अनुसार, प्रशांत तमांग का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ। कार्डियक अरेस्ट के समय वे दिल्ली के जनकपुरी स्थित अपने घर में ही मौजूद थे। तबियत अचानक बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रशांत के निधन से उनके परिवार को गहरा सदमा लगा है, वहीं उनके फैंस और दोस्त भी इस खबर से बेहद गमगीन हैं। हर किसी का दिल भारी है और आंखें नम हैं।

प्रशांत तमांग का जन्म 4 जनवरी 1983 को हुआ था। वे पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग के रहने वाले थे। छोटी उम्र में ही उन्होंने अपने पिता को खो दिया था। पिता के निधन के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़कर परिवार की जिम्मेदारी संभाली और कोलकाता पुलिस में कांस्टेबल के पद पर नौकरी करने लगे।

इंडियन आइडल 3 के विनर का जीता था खिताब 

साल 2007 में प्रशांत तमांग ने सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 3 में हिस्सा लिया। अपनी गायकी के जबरदस्त हुनर से उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया और घर-घर में मशहूर हो गए। प्रशांत ने अपने टैलेंट के दम पर शो का विनर का खिताब अपने नाम किया।

इंडियन आइडल 3 जीतने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई। वे दुनियाभर में शो करने लगे और उनकी मधुर आवाज़ और गायकी के दीवाने बन गए। सिंगिंग के साथ-साथ प्रशांत ने एक्टिंग में भी कदम रखा। वे लोकप्रिय वेब सीरीज पाताल लोक में नजर आए और उनकी दमदार एक्टिंग को खूब सराहा गया। इसके अलावा उन्होंने कई रिजनल फिल्मों में भी काम किया।

(For more news apart from 'Indian Idol 3' winner and ‘Paatal Lok’ actor Prashant Tamang dies at 43 news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM