Diljit Dosanjh Watch News: दिलजीत दोसांझ ने जिमी फॉलन के शो में पहनी हीरों से जड़ी घड़ी, कीमत उड़ा देंगे आपके होश

खबरे |

खबरे |

Diljit Dosanjh Watch News: दिलजीत दोसांझ ने जिमी फॉलन के शो में पहनी हीरों से जड़ी घड़ी, कीमत उड़ा देंगे आपके होश
Published : Jun 19, 2024, 4:37 pm IST
Updated : Jun 19, 2024, 4:37 pm IST
SHARE ARTICLE
Diljit Dosanjh wore diamond studded watch on Jimmy Fallon's show news in hindi
Diljit Dosanjh wore diamond studded watch on Jimmy Fallon's show news in hindi

जब दिलजीत दोसांझ ने शो में परफॉर्म किया तो उन्होंने ऑडेमर्स पिगुएट घड़ी पहनी थी

Diljit Dosanjh Watch News: दिलजीत दोसांझ ने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से लेकर दुनियाभर में अपना नाम कमाया है। वहीं अब वो द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फॉलन में गेस्ट बनकर शामिल होकर इतिहास रच दिया है। सिंगर और एक्टर ने शो में अपने बड़े हीट गाने बॉर्न टू शाइन और G.O.A.T. गाए। सोशल मीडिया यूजर्स ने कॉन्सर्ट के वीडियो और तस्वीरें साझा करना शुरू कर दिया है, जिसमें दिलजीत पूरी तरह से सफेद पंजाबी कपड़े पहने हुए हैं। वहीं ज्यादात्तर लोगों का ध्यान उनके हाथो में पहनी हुई घड़ी पर पड़ी. उन्होंने हीरे जड़ित सोने की घड़ी पहनी हुई थी. 

दिलजीत दोसांझ शो में हीरे जड़ित सोने की घड़ी पहनकर पहुंचे

जब दिलजीत दोसांझ ने शो में परफॉर्म किया तो उन्होंने ऑडेमर्स पिगुएट घड़ी पहनी थी। फैशन वॉचडॉग इंस्टाग्राम फ़ीड, डाइट सब्या का दावा है कि जैन द ज्वैलर ने विशेष रूप से गायक के लिए भव्य घड़ी बनाई है। उन्होंने घोषणा की, "मैंने यह घड़ी दिलजीत पाजी के लिए बनाई है।" यह 41 मिमी ऑडेमर्स पिगुएट रॉयल ओक मॉडल है, जो पूरी तरह से हीरों से ढका हुआ है। उनका दावा है कि इस घड़ी की कीमत करीब 1.2 करोड़ रुपये है।

इस बीच, दिलजीत जिमी फॉलन शो के लिए मैचिंग तहमत, पंजाबी लुक वाली लुंगी और कढ़ाई वाला सफेद आधी बांह का कुर्ता पहने दिखे। दिलजीत ने मैचिंग काले और सफेद हाई-एंकल स्नीकर्स, सिल्वर हूप इयररिंग्स, ब्लैक-टिंटेड एविएटर्स, एक कड़ा और एक सफेद पगड़ी के साथ अपने लूक को पूरा किया।

जैन द ज्वैलर के इंस्टाग्राम पेज के अनुसार, दिलजीत ने अपने कई शो में यह शानदार एक्सेसरी पहनी है, जिसमें कनाडा के वैंकूवर में बीसी प्लेस स्टेडियम में गायक का रिकॉर्ड-ब्रेकिंग दिल-लुमिनाटी टूर भी शामिल है। 

 राधिका मर्चेंट ने भी पहनी ऑडेमर्स पिगुएट घड़ी

डाइट सब्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक अन्य पोस्ट में खुलासा किया कि राधिका मर्चेंट ने इटली में अपने प्री-वेडिंग समारोह में ऑडेमर्स पिगुएट घड़ी पहनी थी।

(For More News Apart from Diljit Dosanjh wore diamond studded watch on Jimmy Fallon's show news in hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)
 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM