Actor Darshan Arrested: मशहूर कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा पुलिस हिरासत में, हत्या में शामिल होने का आरोप

खबरे |

खबरे |

Actor Darshan Arrested: मशहूर कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा पुलिस हिरासत में, हत्या में शामिल होने का आरोप
Published : Jun 11, 2024, 1:05 pm IST
Updated : Jun 11, 2024, 1:05 pm IST
SHARE ARTICLE
Kannada film actor Darshan Thugudeepa detained by police in murder case
Kannada film actor Darshan Thugudeepa detained by police in murder case

फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है कि क्या अभिनेता सीधे तौर पर हत्या में शामिल था या वह साजिश का हिस्सा था।

Darshan Thoogudeepa Arrested:  मशहूर कन्नड़ फिल्म अभिनेता दर्शन थुगुदीपा को कथित हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक 47 वर्षीय अभिनेता को मैसूर के एक होटल से नौ जून को हिरासत में लिया गया। एक्टर को रेणुका स्वामी नामक व्यक्ति की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तारी किया गया है. 

जानकारी के मुताबिक फार्मेसी कंपनी में काम करने वाले और चित्रदुर्ग जिला मुख्यालय शहर के निवासी रेणुका स्वामी की कथित हत्या के बाद उसके शव को कामाक्षीपाल्या में एक नाले में फेंक दिया गया था। आरोप है कि मृतक ने सोशल मीडिया पोस्ट में एक फिल्म अभिनेत्री के खिलाफ कुछ अपमानजनक टिप्पणी की थी। पुलिस को हत्या की जानकारी तब लगी जब स्थानीय निवासियों ने उन्हें शव के बारे में सूचना दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और फोरेंसिक रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि रेणुका स्वामी की हत्या की गई थी। आगे की जांच में कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया और पूछताछ में इन्होंने कई राज खोले। गिरफ्तार  किए गए संदिग्धों ने दर्शन के नाम का भी खुलासा किया.  बयान के आधार पर पुलिस ने अभिनेता दर्शन को हिरासत में लिया है। फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है कि क्या अभिनेता सीधे तौर पर हत्या में शामिल था या वह साजिश का हिस्सा था। अभिनेता की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरआर नगर स्थित उसके घर पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

बता दे कि दर्शन कन्नड़ सिनेमा के बड़े अभिनेता माने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं. इनमें नम्मा प्रितिया रामू, कलासीपाल्या, गाजा, करिया, नवग्रह, सारथी, बुलबुल जैसी फिल्में शामिल हैं. 

(For more news apart from Kannada film actor Darshan Thugudeepa detained by police in murder case news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)


 

Location: India, Karnataka, Bengaluru

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM