केरल : मलयालम अभिनेत्री ने विमान में उत्पीड़न का आरोप लगाया, शिकायत दर्ज कराई

खबरे |

खबरे |

एयर इंडिया के फ्लाइट में मलयालम अभिनेत्री के साथ छेड़छाड़, शिकायत दर्ज कराई
Published : Oct 11, 2023, 3:06 pm IST
Updated : Oct 11, 2023, 5:10 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

अभिनेत्री ने मंगलवार को आरोप लगाया कि विमान में यात्रा कर रहा एक यात्री "नशे" में था।

New Delhi: मलयालम फिल्म की एक अभिनेत्री ने कोच्चि जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान में एक पुरुष सहयात्री पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। यह घटना मंगलवार को मुंबई से कोच्चि जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान में कथित तौर पर हुई। अभिनेत्री ने मंगलवार को आरोप लगाया कि विमान में यात्रा कर रहा एक यात्री "नशे" में था।

अभिनेत्री ने "परेशान करने वाली घटना" का विवरण देते हुए एक इंस्टाग्राम पोस्ट में आरोप लगाया कि एयरलाइन के ग्राउंड ऑफिस और फ्लाइट क्रू की प्रतिक्रिया "निराशाजनक" थी। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि एयर होस्टेस को घटना की जानकारी देने के बावजूद, उड़ान भरने से ठीक पहले उसे केवल दूसरी सीट पर स्थानांतरित करने की एकमात्र कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि कोच्चि हवाई अड्डे पर उतरने के बाद, इस घटना की सूचना हवाई अड्डा के और एयरलाइन के अधिकारियों को दी गई, जिन्होंने उसे पुलिस सहायता चौकी पर भेज दिया।

अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस संबंध में ईमेल के माध्यम से स्थानीय पुलिस के पास दर्ज शिकायत की एक प्रति भी साझा की। उसने कहा कि नशे की हालत में वह यात्री उसकी सीट पर बैठ गया और उससे झगड़ा करने लगा। अभिनेत्री ने उस पर दुर्व्यवहार करने तथा अनुचित तरीके से उसे छूने का आरोप भी लगाया। इस बीच, नेदुम्बस्सेरी पुलिस ने बुधवार को कहा कि उन्हें अभिनेत्री की ओर से एक ईमेल मिला है जिसमें इसे उसकी औपचारिक शिकायत मानने का अनुरोध किया गया है।

एक अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, "हम मामले की जांच कर रहे हैं। हम घटना के संबंध में अधिक जानकारी जुटाने के लिए उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक हमारी उनसे फोन पर बात नहीं हुई है।" उन्होंने बताया कि अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है और उनसे संपर्क करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM