'Ooru Peru Bhairavakona' Movie OTT Release: जानें किस OTT प्लैटफॉर्म पर रिलीज़ होगी संदीप किशन की फिल्म "ऊरु पेरू भैरवकोना"

खबरे |

खबरे |

'Ooru Peru Bhairavakona' OTT Release: जानें किस OTT प्लैटफॉर्म पर रिलीज़ होगी संदीप किशन की फिल्म "ऊरु पेरू भैरवकोना"
Published : Feb 16, 2024, 4:02 pm IST
Updated : Feb 16, 2024, 4:02 pm IST
SHARE ARTICLE
Ooru Peru Bhairavakona Movie OTT Release update news in hindi Sandeep Kishan's film
Ooru Peru Bhairavakona Movie OTT Release update news in hindi Sandeep Kishan's film

फिल्म की कहानी बसवा नाम के एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है जो कि स्टंट मैन का काम करता है.

'Ooru peru Bhairavakona' OTT Release Update: तेलुगू सुपरस्टार संदीप किशन की मोस्ट अवेटेड फिल्म "ऊरु पेरू भैरवकोना" लंबे इंतजार के बाद आज 16 फरवरी को रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म आपको एक अलग ही अलौकिक दुनिया का अनुभव देने का वादा करता है। इस फिल्म में हमें संदीप किशन, वर्षा बोलम्मा, काव्या थापर और वेनेला किशोर जैसे स्टारस मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले है। आपको बता दें कि संदीप किशन अलग-अलग प्रकार की फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिगं को लेकर चर्चा में रहते है।

About film

बात अगर फिल्म की करें तो यह फिल्म वीआई आनंद द्वारा निर्देशित एक अलौकिक फैंटेसी थ्रिलर फिल्म है और इस फिल्म का निर्माण हास्य मूवीज बैनर के तले राजेश डांडा द्वारा किया गया है। फिल्म के स्टार कास्ट की अगर बात करें तो हमें संदीप किशन, वर्षा बोलम्मा, काव्या थापर और वेनेला किशोर जैसे सितारे मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले है।

फिल्म की कहानी बसवा नाम के एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है जो कि स्टंट मैन का काम करता है और उसे पैसों की सख्त जरूरत है, इसलिए वह एक शादी में जाकर दुल्हन के गहने चुरा लेता है और इन सब में उसका साथ उसका दोस्त जॉन देता है। पुलिस से बचने की कोशिश करते समय, बसवा और जॉन की मुलाकात अग्रहारम गीता से होती है, जो एक दुर्घटना का शिकार हो जाती है। वो दोंनों गीता की मदद करने का फैसला करते है। इसके बाद बसवा, जॉन और गीता भैरवकोना नामक एक रहस्यमय जगह पर पहुँचते हैं और यही फिल्म की असल कहानी होती है।

Ooru peru Bhairavakona OTT Release Date & Platform Update

यह फिल्म शुक्रवार के दिन 16 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। वही आप में से ऐसे भी कुछ लोग होंगे जो अपने बिज़ी लाइफ की वजह से थिएटर में फिल्म देखने का आनंद नहीं उठा पाते है। ऐसे में आपको अपनी पसंदीदा मूवी के ओटीटी प्लेटफॉम पर रिलीज़ होने का इंतज़ार रहता होगा। आज हम आपको इसी विषय के संर्दभ में जानकारी देंगे की आखिर कब और कौन से प्लेटफॉम पर आप "ऊरु पेरू भैरवकोना" देख सकते है।

 फिलहाल फिल्म के ओटीटी रिलीज के बारे में कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। परंतु मिड अप्रैल में इस फिल्म के ओटीटी रीलीज़ होने की संमभावना है। वहीं सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिल्म  के निर्माता जल्द ही फिल्म के ओटीटी रीलीज डेट और प्लेटफॉर्म के बारें में घोषणा करेंगें। जानकारी के लिए हमारे पेज के साथ बने रहें।

 (For more news apart from Ooru peru Bhairavakona OTT Release Date & Platform Update, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Tags: ott release

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM