'जेलर' के हिट सॉन्ग 'Kaavaalaa' पर थिरके जापानी राजदूत, वीडियो वायरल

खबरे |

खबरे |

'जेलर' के हिट सॉन्ग 'Kaavaalaa' पर थिरके जापानी राजदूत, वीडियो वायरल
Published : Aug 17, 2023, 6:55 pm IST
Updated : Aug 17, 2023, 6:55 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

राजदूत ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "जापानी यूट्यूबर मेयो सान के साथ पेश है 'कावला' डांस वीडियो, रजनीकांत को ढ़ेर सारा प्यार।"

New Delhi: भारत में जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी द्वारा रजनीकांत अभिनीत फिल्म 'जेलर' के गाने 'कावला' पर थिरकते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। सुजुकी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर बुधवार को 17 सेकंड का एक क्लिप साझा किया, जिसमें उन्हें जापानी यूट्यूबर मेयो के साथ लोकप्रिय तमिल गाने पर थिरकते हुए देखा जा सकता है।

राजदूत ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "जापानी यूट्यूबर मेयो सान के साथ पेश है 'कावला' डांस वीडियो, रजनीकांत को ढ़ेर सारा प्यार।" इस वीडियो को लगभग 820,000 बार देखा गया तथा इसे 300 से अधिक टिप्पणियां मिलीं। मेयो ने भी सोशल मीडिया मंच 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर इस वीडियो को साझा किया तथा इसके लिये सुजुकी को धन्यवाद दिया।

हाल ही में, एक जापानी जोड़े ने 10 अगस्त को फिल्म "जेलर" की रिलीज के दौरान दक्षिण में रजनीकांत की हर फिल्म के प्रीमियर पर होने वाले उत्सव का अनुभव करने के लिए चेन्नई का दौरा किया। नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित, 'जेलर' 10 अगस्त को दुनिया भर में रिलीज हुई थी। प्रोडक्शन बैनर सन पिक्चर्स के अनुसार फिल्म ने रिलीज के पहले सप्ताह 375.40 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म में विनायकन और राम्या कृष्णन भी हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM