Bigg Boss 17: 'बिग बॉस 17' से बाहर होंगे तहलका ?, अभिषेक के साथ हाथापाई में आपा खोने पर बिग बॉस हुए नाराज
Published : Dec 1, 2023, 2:16 pm IST
Updated : Dec 1, 2023, 6:56 pm IST
SHARE ARTICLE
Bigg Boss 17 Sunny Tehelka eviction elimination news in Hindi
Bigg Boss 17 Sunny Tehelka eviction elimination news in Hindi

रिपोर्ट्स की माने तो इस विकेंड के वार में तहलका उर्फ ​​सनी आर्य को शो से बाहर निकाला जा सकता है।

Bigg Boss 17 Sunny Tehelka eviction elimination news in Hindi : कलर्स टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 के घर में इन दिनों काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है. वहीं इस विकेंड के बार में घर के एक कंटेस्टेंट को काफी बड़ी झटका लगने वाला है. इस विकेंड के वार में दर्शकों को काफी ट्वि्स्ट देखने को मिलने वाला है. बता दें कि जो लोग भी शो में तहलका को स्पोर्ट कर रहे हैं या उन्हें देखना पसंद करते है उन्हें बड़ा झटका लगने वाला है.

घर से बेघर होंगे तहलका

दरहसल, रिपोर्ट्स की माने तो इस विकेंड के वार में तहलका उर्फ ​​सनी आर्य को शो से बाहर निकाला जा सकता है।  बता दें कि शो के लेटेस्ट प्रोमों में दिखाया गया है  कि अभिषेक और तहलका के बीच काफी बड़ा झगड़ा हुआ है. जहां तहलका को अपना आपा खोते भी देखा गया।  हुए झगड़े में तहलका ने अभिषेक के साथ हाथापाई करने की कोशिश की और काफी बुरा बर्ताव किया। तहलका ने झगड़े में अभिषेक की टी-शर्ट खींची और फिर उसे धक्का भी दिया। दोनों के बीच हुए इस झगड़े के बाद बिग बास काफी नाराज दिखे थे. 

वहीं अब बिग बॉस ने तहलका के बर्ताव को देख अब एक बड़ा फैसला ले लिया है. तहलका को बिग बॉस घर से बेघर कर सकते है. बिग बॉस फेन पेज बिग बॉस तक के अनुसार तहलका को झगड़े में इस तरह से  फिजिक्ल होने की वजह घर से बाहर निकाला जा सकता है.  बिग बॉस तक ने एक्स पर एक पोस्ट  कर बताया कि  बता दें कि करण जौहर इस विकेंड के वार में तहसका को उसके बर्ताव के लिए सजा के तौर पर बिग बॉस 17 के घर से बेघर करने वाले हैं. 

आपको बता दें कि इस विकेंड के वार में आपको सलमान खान की जगह करण जौहर होस्ट करते दिखाई देंगे। इस बार सलमान की जगह करण घर वालों की क्लास लेंगे। प्रोमो में दिखाया गया है कि अभिषेक, अंकिता और मन्नारा चोपड़ा सभी को जमकर फटकार लगा रहे हैं. वहीं अब आगे देखना होगा कि तहलका घर से बाहर निकलते है या नहीं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM