संसद में ‘वंदे मातरम्' पर 10 घंटे की लंबी बहस, महंगाई-बेरोजगारी पर सन्नाटा, Vishal Dadlani ने उठाए सवाल

खबरे |

खबरे |

संसद में ‘वंदे मातरम्' पर 10 घंटे की लंबी बहस, महंगाई-बेरोजगारी पर सन्नाटा, Vishal Dadlani ने उठाए सवाल
Published : Dec 11, 2025, 4:35 pm IST
Updated : Dec 11, 2025, 4:52 pm IST
SHARE ARTICLE
Vishal Dadlani criticises Parliament's 10-hour Vande Mataram debate
Vishal Dadlani criticises Parliament's 10-hour Vande Mataram debate

बॉलीवुड गायक विशाल ददलानी ने पार्लियामेंट में 'वंदे मातरम्' पर हुई 10 घंटे तक चली चर्चा को लेकर करारा तंज कसा है।

Vishal Dadlani on Parliament Debate: बॉलीवुड गायक विशाल ददलानी ने अपनी नाराज़गी जाहिर की है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में उन्होंने संसद में ‘वंदे मातरम्’ पर 10 घंटे तक चली चर्चा पर अफसोस व्यक्त किया है। (Vishal Dadlani criticises Parliament's 10-hour Vande Mataram debate news in hindi) 

वीडियो में ददलानी कहते हैं, “हेलो भाइयों और बहनों, बहुत खुशखबरी है—कल हमारी संसद में ‘वंदे मातरम्’ पर 10 घंटे बहस चली। इस बहस को देखकर लगता है कि बेरोज़गारी, इंडिगो की समस्या और प्रदूषण जैसे सभी मुद्दे शायद हल हो गए हैं।” इसी तरह उन्होंने सरकार पर तंज कसा।


'वंदे मातरम्' जो देश गीत (राष्ट्रीय गीत) है, इसे बंकिम चन्‍द्र चटर्जी द्वारा लिखा गया है। लोग इसे बहुत चाहते हैं। लेकिन इस बहस की वजह से भारत में बेरोजगारी खत्म हो गई? भारत में महंगाई कम हो गई? भारत में वायु प्रदूषण ठीक हो गया? इंडिगो की दिक्कत भी ठीक हो गई?

विशाल ददलानी ने तंज कसते हुए आगे यहां तक कहा कि संसद में एक मिनट का खर्च 250000 रुपए आता है। और कल 10 घंटे ‘वन्दे मातरम’ पर बहस हुई मतलब 600 मिनट बहस हुई। 15 करोड़ में ये सारी समस्याएं हल हो गईं?

‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे
बता दें कि ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे होने के अवसर पर संसद में विशेष चर्चा आयोजित की गई। यह बहस सोमवार को लोकसभा में और मंगलवार को राज्यसभा में हुई। लोकसभा में चर्चा की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की, जबकि राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी बात रखी। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित कई दलों के नेताओं ने भी इस चर्चा में भाग लिया।

(For more news apart from Vishal Dadlani criticises Parliament's 10-hour Vande Mataram debate news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM