Poonam Pandey Death News: मॉडलिंग की दुनिया से रखा था बड़े पर्दे पर कदम, जानें पूनम पांडे का सफर

खबरे |

खबरे |

Poonam Pandey Death News: मॉडलिंग की दुनिया से रखा था बड़े पर्दे पर कदम, जानें पूनम पांडे का सफर
Published : Feb 2, 2024, 11:40 am IST
Updated : Feb 2, 2024, 11:40 am IST
SHARE ARTICLE
Poonam Pandey Death News in Hindi Today Life Journey
Poonam Pandey Death News in Hindi Today Life Journey

1991 में जन्मी पूनम पांडेके अचानक चले जाने से बॉलीवुड जगत में उनके चाहने वालों के लिए दुख का माहौल बना हुआ है। 

Poonam Pandey Death News in Hindi, Life Journey: Bollywood की दुनिया में कभी बोल्ड सीन कर सुर्खियां बटोरने वाली अदाकारा पूनम पांडे अब हमारे बीच नहीं रही। आज सुबह ये जानकारी सामने आई है। बता दें कि पूनम को सर्वाइकल कैंसर था। 1 मार्च 1991 में जन्मी पूनम पांडेके अचानक चले जाने से बॉलीवुड जगत में उनके चाहने वालों के लिए दुख का माहौल बना हुआ है। 

पूनम पांडे के अकॉउंट पर एक पोस्ट किया गया जिसमें लिखा है: "यह सुबह हमारे लिए कठिन है। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने अपनी प्यारी पूनम को सर्वाइकल कैंसर के कारण खो दिया है। हर जीवित व्यक्ति जो कभी भी उसके संपर्क में आया, उसे शुद्ध प्रेम मिला और दयालुता। दुःख के इस समय में, हम गोपनीयता का अनुरोध करेंगे जबकि हम उसे हमारे द्वारा साझा की गई हर बात के लिए प्यार से याद करेंगे।''

मॉडलिंग की दुनिया से बॉलीवुड में रखा कदम

बता दें कि नई दिल्ली में जन्मी पूनम पांडे ने मॉडलिंग की दुनिया में अपनी पहचान बानाई, साथ ही बॉलीवुड की दुनिया में कई फिल्मों में अपने बेहतर अभिनय के साथ दर्शका का मन भी जीता। वहीं अपने काम की बदौलत वे फैशन मैगज़ीन के कवर पेज पर भी नजर आ चुकी हैं। जिसके कारण ही दुनियाभर में उनके चाहने वाले है।

वहीं पूनम पांडे छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दों तक भी काम कर चुकी हैं, बता दें कि 2013 में नशा फिल्म से पूनम पांडे ने अपने करियर की शुरुआत की, जिसमें उनके बोल्ड अंदाज के कारण उन्हें फिल्म में अलग पहचान मिली। वहीं इसके बाद वे द जर्नी ऑफ कर्मा फिल्म में नजर आई, जिसमें पूनम पांडे ने शक्ति कपूर के साथ बड़े पर्दे पर काम किया और खूब सुर्खियां बटोरी, इस फिल्म में  शक्ति कपूर ने खुद से करीब 40 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ रोमांस किया था। फिर इसके बाद उन्होंने कई अन्य फिल्मों में काम करके दर्शकों का दिल जीता। जिसमें गलती सिर्फ तुम्हारी, युवा, मालिनी एंड को जैसी फिल्में भी शामिल हैं।

(For more news in Hindi apart from Poonam Pandey Death News, Life Journey, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM