मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन के खिलाफ सुनवाई 20 दिसंबर तक स्थगित

खबरे |

खबरे |

मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन के खिलाफ सुनवाई 20 दिसंबर तक स्थगित
Published : Dec 12, 2022, 4:30 pm IST
Updated : Dec 12, 2022, 4:30 pm IST
SHARE ARTICLE
Hearing against Jacqueline in money laundering case adjourned till December 20
Hearing against Jacqueline in money laundering case adjourned till December 20

संक्षिप्त सुनवाई के दौरान जैकलीन अदालत के समक्ष पेश हुईं। अदालत ने 15 नवंबर को अभिनेत्री को नियमित जमानत दी थी। मामले में उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

New Delhi : दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ 200 करोड़ रुपये के धन शोधन मामले में सुनवाई एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दी।

विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने फर्नांडीज के वकील द्वारा यह जानकारी दिए जाने के बाद कि उन्हें (फर्नांडीज को) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा आरोपपत्र और अन्य दस्तावेजों की पूरी प्रति प्राप्त नहीं हुई है, मामले की सुनवाई 20 दिसंबर के लिए स्थगित कर दी।

संक्षिप्त सुनवाई के दौरान फर्नांडीज भी अदालत के समक्ष पेश हुईं। अदालत ने 15 नवंबर को अभिनेत्री को नियमित जमानत दी थी। इस मामले में उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

अदालत ने 31 अगस्त को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर एक पूरक आरोप पत्र का संज्ञान लेते हुए फर्नांडीज को पेश होने के लिए कहा था। फर्नांडीज को पूरक आरोपपत्र में एक आरोपी के रूप में नामित किया गया। उन्हें जांच के संबंध में ईडी कई बार पूछताछ के लिए बुला चुका है।.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM