अल पचीनो 83 वर्ष की उम्र में बने पिता, गर्लफ्रेंड नूर ने दिया बेटे को जन्म

खबरे |

खबरे |

अल पचीनो 83 वर्ष की उम्र में बने पिता, गर्लफ्रेंड नूर ने दिया बेटे को जन्म
Published : Jun 16, 2023, 4:00 pm IST
Updated : Jun 16, 2023, 4:00 pm IST
SHARE ARTICLE
Al Pacino became a father at the age of 83
Al Pacino became a father at the age of 83

अल पचीनो और अलफल्लाह अप्रैल 2022 से साथ-साथ है।

लॉस एंजिलिस : हॉलीवुड अभिनेता अल पचीनो 83 वर्ष की उम्र में एक बार फिर से पिता बन गये हैं। उनकी 29 वर्षीय प्रेमिका नूर अलफल्लाह ने एक 'बेटे' को जन्म दिया।  अभिनेता के एक प्रतिनिधि ने पीपुल पत्रिका को इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि पचीनो और उनकी प्रेमिका नूर अलफल्लाह ने अपने बेटे का नाम रोमन पचीनो रखा है।

गौरतलब है कि पिछले महीने ही यह खबर आई थी कि 29 वर्षीय फिल्म निर्माता अलफल्लाह आठ महीने की गर्भवती है।

अल पचीनो और अलफल्लाह अप्रैल 2022 से साथ-साथ है। उनके प्यार की खबरें तब उड़ी थी, जब दोनों ने एक साथ डिनर करते हुए फोटो खिंचवाया था।

फिल्म 'द गॉडफादर' और 'हीट' के लिए जाने जाने वाले अभिनेता अल पचीनो पहले से ही तीन बच्चों के पिता हैं। उनकी पूर्व प्रेमिका जान टैरंट से उन्हें 33 वर्षीय बेटी जूली मेरी है। इसके अलावा एक और पूर्व प्रेमिका बेवर्ली डी'एंजेलो से उन्हें 22 वर्षीय जुड़वां बच्चे एंटोन और ओलिविया हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM