Himesh Reshammiya Father Passes Away: हिमेश रेशमिया के पिता और संगीतकार विपिन रेशमिया का निधन

खबरे |

खबरे |

Himesh Reshammiya Father Passes Away: हिमेश रेशमिया के पिता और संगीतकार विपिन रेशमिया का निधन
Published : Sep 19, 2024, 12:15 pm IST
Updated : Sep 19, 2024, 12:15 pm IST
SHARE ARTICLE
Himesh Reshammiya's father and musician Vipin Reshammiya passes away
Himesh Reshammiya's father and musician Vipin Reshammiya passes away

एक बयान में करीबी दोस्त अनूप सिंह ने कहा कि विपिन रेशमिया का बुधवार को निधन हो गया।

Himesh Reshammiya Father Passes Away: मशहूर संगीतकार हिमेश रेशमिया के पिता और संगीतकार निर्देशक विपिन रेशमिया का निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। खबर के अनुसार, विपिन रेशमिया को सांस लेने में तकलीफ और उम्र से संबंधित समस्याओं के कारण बुधवार रात कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उनके परिवार की ओर से मीडिया के लिए जारी एक बयान में करीबी दोस्त अनूप सिंह ने कहा कि विपिन रेशमिया का बुधवार को निधन हो गया।

बयान में कहा गया है, ‘‘हम अत्यंत दुख के साथ सूचित करते हैं कि हमारे प्रिय विपिन रेशमिया का 18 सितंबर को निधन हो गया। वह अपने पीछे दया, बुद्धिमत्ता, संजोई हुई स्मृतियों और पुरानी संगीत की विरासत छोड़ गए हैं।’’

विपिन रेशमिया ने 1988 की फिल्म “इंसाफ की जंग” के लिए संगीत तैयार किया था और वह “द एक्सपोज” एवं “तेरा सुरूर” जैसी फिल्मों के निर्माता रहे। इन दोनों ही फिल्मों में उनके बेटे हिमेश रेशमिया भी थे।

(For more news apart from Himesh Reshammiya's father and musician Vipin Reshammiya passes away, stay tuned to Rozana Spokesman)


 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM