Bigg Boss OTT 3 News: जानें कौन है रैपर नैजी? फिल्म 'गली बॉय' रणवीर सिंह ने निभाया था इनका किरदार

खबरे |

खबरे |

Bigg Boss OTT 3 News: जानें कौन है रैपर नैजी? फिल्म 'गली बॉय' रणवीर सिंह ने निभाया था इनका किरदार
Published : Jun 21, 2024, 5:44 pm IST
Updated : Jun 21, 2024, 5:44 pm IST
SHARE ARTICLE
Who is Naezy news in Hindi Know all about Bigg Boss OTT 3 contestant 2024
Who is Naezy news in Hindi Know all about Bigg Boss OTT 3 contestant 2024

नैजी का असली नाम नावेद शेख है, पर उन्हें लोग स्टेज नेम 'नैजी' से पुकारते हैं।

Who is Naezy Bigg Boss OTT 3 Contestant News In Hindi: बिग बॉस ओटीटी' अपने तीसरे सीजन के साथ दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' 21 जून से जियो सिनेमा पर सट्रीम होगी. शो के सभी कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आ चुके हैं.  इस लिस्ट में रैपर नैजी का नाम भी शामिल है. जब से उनसे जुड़ा प्रोमो सामने आया है लोग लागातार नैजी (Who is Nazey  Bigg Boss OTT 3 ) कौन है?  ये सर्च कर रहे हैं. तो चलिए आपको नैजी के बारे में बताते हैं.(Who is Naezy Bigg Boss OTT 3 )

कौन है  रैपर ‘नैजी जो ले रहे बिग बॉस के घर में एट्री (Who is Naezy Bigg Boss OTT 3 Contestant)

बता दे कि नैजी एक मशहूर रैपर है. उन्होंने रणवीर सिंह स्टारर 'गली बॉय' में रैप किया था। जी, हां.  रैप 'मेरी गली में' जो कि जबरदस्त हिट रहा था उनके द्वारा ही दिया गया है. 

नैजी का असली नाम नावेद शेख है, पर उन्हें लोग स्टेज नेम 'नैजी' से पुकारते हैं। नैजी मुंबई के रहने वाले हैं और वह पहली बार रैप सॉन्ग 'मेरी गली में' से चर्चा में आए थे. बता दे कि फिल्म गली बॉय डिवाइन और नैजी पर ही आधारित थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने नैजी का रोल प्ले किया था। नैजी अभी 30 साल के हैं। उनका जन्म 10 अगस्त 1993 मुंबई के कुर्ला में हुआ था। 

नेजी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2015 की फिल्म हे ब्रो के हिट गाने बिरजू से की थी। इस गाने में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, अजय देवगन के साथ-साथ प्रभु देवा जैसे बॉलीवुड सितारे भी शामिल थे।

बता दे  कि नैजी ने 13 साल की उम्र से ही रैप करना शुरु कर दिया था। शुरुआती दौर में उनके रैप को उस तरह से परिणाम नहीं मिल पा रहे थे जैसा वो चाहते थे। अंत में नैजी ने ‘आफत’ नाम से रैप बनाया, यह वो रैप था जो उनकी जिंदगी को बदलने वाला रैप बन गया। इसे यूट्यूब पर काफी पसंद किया गया। इस पर 30 लाख व्यू मिले थे। 

इस रैप के बाद उनकी जिंदगी बदल गई . रैपर की  जिंदगी पर डाक्यूमेंट्री बनी। उनके ऊपर ‘बॉम्बे 70’ नाम से डाक्यूमेंट्री बनी, यही वो डाक्यूमेंट्री थी जो उनकी जिंदगी में एक और उपलब्धि देने वाली थी। बाद में फिल्म  गली ‘गली बॉय’बनी. फिल्म में रणवीर सिंह का किरदार इन्ही की जिंदगी से प्रेरित होकर गढ़ा गया है।

वहीं अब बिग बॉस के घर में एंट्री ले रहे हैं. बिग बॉस ओटीटी 3 के निर्माताओं ने उनेक प्रोमो में दो तस्वीरें साझा कीं जो कैमरे की ओर पीठ करके पोज दे रहा है। वह जैकेट और नीली टोपी पहने नजर आ रहे हैं। एक अन्य तस्वीर उसका सिर्फ एक छायाचित्र है जो इस तथ्य को उजागर करता है कि वह वास्तव में रैपर नैज़ी है।

पोस्ट को कैप्शन दिया गया है, "इस कंटेस्टेंट की कुछ अलग ही #VibeHai! उसके बारे में अधिक संकेत पाने के लिए #JioCinemaPremium पर जाएं! #BiggBossOTT3 

जानकारी दे दे कि इस बार अनील कपूर बिग बॉस को होस्ट कर रहे हैं. शो आज से जियो सिनेमा  पर स्ट्रीम होगी.

(For More News Apart from Who is Naezy news in Hindi Know all about Bigg Boss OTT 3 contestant 2024,  Stay Tuned To Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

एक परिवार की वजह से पूरी कौम का नुकसान हो रहा है, इनके विरुध हो सख्त कार्रवाई , बादल गुट पर बरसे R.P Singh

20 Feb 2025 5:43 PM

"हमारे लड़के की डंकी लगाते समय पानी में पलट गई थी नाव, बाल-बाल बची थी जान

18 Feb 2025 6:05 PM

पति ही निकला पत्नी का कातिल, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा! कैसे रची साजिश? क्यों की हत्या?

18 Feb 2025 6:04 PM

55 लाख रुपए लगाकर बेटे को भेजा था अमेरिका...आज 9 महीने बाद खाली हाथ लौट रहा...

17 Feb 2025 7:01 PM

रणवीर अल्लाहबादिया के बाद अब Jasmine Sandlas के गाने में अपशब्दों को लेकर पुलिस...

17 Feb 2025 6:59 PM

"ट्रम्प ने अवैध आप्रवासियों को निर्वासित करने के एजेंडे पर चुनाव जीता"

15 Feb 2025 6:05 PM