भोजपुरी फिल्म ‘चलो रे डोली उठाओ कहार’ में दिखेगा अक्षरा सिंह का अलग अंदाज...

खबरे |

खबरे |

भोजपुरी फिल्म ‘चलो रे डोली उठाओ कहार’ में दिखेगा अक्षरा सिंह का अलग अंदाज...
Published : Jan 22, 2023, 4:38 pm IST
Updated : Jan 22, 2023, 4:38 pm IST
SHARE ARTICLE
Akshara Singh will be seen in a different style in Bhojpuri film 'Chalo Re Doli Uthao Kahar'.
Akshara Singh will be seen in a different style in Bhojpuri film 'Chalo Re Doli Uthao Kahar'.

फिल्म ‘चलो रे डोली उठाओ कहार’ भारत की एक बेटी की जीवन यात्रा और उसके संघर्ष से सफलता को दर्शाती भोजपुरी फिचर फिल्म है, जिसकी शूटिंग के लिए तैयारी...

पटना: नारी सशक्तिकरण और बेटियों की सुरक्षा को लेकर अब तक भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़ कर एक फिल्मों का निर्माण हो चुका है। लेकिन निर्माता  अनिल कुमार यादव व मुकुंद तिवारी और निर्देशक रणजीत चंद्रा भारत की एक बेटी की जीवन यात्रा को लेकर एक अनोखी फिल्म ‘चलो रे डोली उठाओ कहार’ का निर्माण करने वाले हैं, जिसमें मुख्य भूमिका में बहादुर बेटी और सशक्त महिला की पहचान रखने वाली अक्षरा सिंह नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग अतिशीघ्र शुरू होगी। फिल्म में अक्षरा सिंह एक अलग अंदाज में दिखेंगी।

फिल्म ‘चलो रे डोली उठाओ कहार’ भारत की एक बेटी की जीवन यात्रा और उसके संघर्ष से सफलता को दर्शाती भोजपुरी फिचर फिल्म है, जिसकी शूटिंग के लिए तैयारी जोर-शोर से  चल रही है। फिल्म की शूटिंग मिर्जापुर और विंध्याचल (उत्तर प्रदेश) के रमणीक और ऐतिहासिक स्थानों में की जाएगी। फिल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर होना है। इस बारे में फिल्म निर्माता ने दावा किया कि महिलाओं के विषय पर इस तरह की फिल्म आज तक नहीं बनी। यह फिल्म भारत की एक बेटी की कहानी है, जो कहीं न कहीं सभी बेटियों को अपनी ओर आकर्षित करेंगी। हम एक सार्थक सिनेमा का निर्माण कर रहे हैं, जो भोजपुरी की ग्राफ को बढ़ाएगा। फिल्म के गीत संगीत भी एक से बढ़कर एक होने वाली है। 

बता दें कि इस फिल्म में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार सदाबहार अभिनेता अवधेश मिश्रा अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल जीतेंगे और प्रतिभाशाली अभिनेता विपिन सिंह के.के गोस्वामी , नंद किशोर मेहता भी होंगे। रंजीत कुमार सिंह , कृष्ण कुमार , सुरेश प्रसाद यादव भी फिल्म में नजर आएंगे। बाँकी कलाकारों का चयन भी जारी है। फिल्म के  सह निर्माता के.के गौतम और अमित कुमार सहयोगी होंगे। फिल्म की कहानी निर्देशक रणजीत चंद्रा ने खुद लिखी है। वहीं कहानी का संवाद डॉ. सुमन सिंह ने उल्लेखित किया है मधुर संगीत से शिशिर पांडे और प्रदीप रंजन ने संवारा है। इस फिल्म के प्रोडक्शन कंट्रोलर सौरभ तिवारी एवं  पी.आर.ओ "संजय भूषण पटियाला" हैं ।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM