Kamal Haasan News: एक देश, एक चुनाव' का विचार खतरनाक- कमल हासन

खबरे |

खबरे |

Kamal Haasan News: एक देश, एक चुनाव' का विचार खतरनाक- कमल हासन
Published : Sep 22, 2024, 1:52 pm IST
Updated : Sep 22, 2024, 1:52 pm IST
SHARE ARTICLE
The idea of ​​'one country, one election' is dangerous, Kamal Haasan news in hindi
The idea of ​​'one country, one election' is dangerous, Kamal Haasan news in hindi

कमल हासन ने एक साथ चुनाव को लेकर की गई टिप्पणी के दौरान यूरोप और रूस का संदर्भ दिया

Kamal Haasan News In Hindi: मक्कल निधी मैयम (एम.एन.एम.) के संस्थापक एवं अभिनेता कमल हासन ने शनिवार को कहा कि 'एक देश, एक चुनाव' का प्रस्ताव खतरनाक है और इसकी खामियों के निशान अब भी कुछ देशों में देखने को मिलते हैं, इसलिए इसकी भारत में न तो अभी और न ही भविष्य में जरूरत है।

हासन ने किसी दल या नेता का नाम लिए बिना कहा कि अगर 2014 या 2015 में एक साथ चुनाव होते तो एकतरफा परिणाम आते और तानाशाही, अभिव्यक्ति की आजादी के खात्मे और एक नेता के  प्रभुत्व के रूप में दुष्परिणाम सामने आते।

उन्होंने कहा, 'आपको समझना चाहिए कि हम इससे बच गए, हम उस बीमारी से बच गए जो कोरोना वायरस से अधिक घातक थी।" कमल हासन ने एक साथ चुनाव को लेकर की गई टिप्पणी के दौरान यूरोप और रूस का संदर्भ दिया लेकिन ऐसे एक भी देश का उल्लेख नहीं किया जहां पर यह व्यवस्था असफल हुई है।

हासन ने कहा कि तब क्या होगा जब सभी ट्रैफिक लाइट एक ही समय में एक ही रंग की हो जाएं? उन्होंने कहा कि लोगों को सोचने और अपनी पसंद चुनने के लिए समय दिया जाना चाहिए।

(For more news apart from The idea of 'one country, one election' is dangerous, Kamal Haasan news in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM