Oscar में दिखेगा भारतीय सिनेमा का जलवा, 'RRR' और 'Chhello Show हुई...

खबरे |

खबरे |

Oscar में दिखेगा भारतीय सिनेमा का जलवा, 'RRR' और 'Chhello Show हुई...
Published : Dec 22, 2022, 1:15 pm IST
Updated : Dec 22, 2022, 1:18 pm IST
SHARE ARTICLE
Indian cinema will be seen in Oscars, 'RRR' and 'Chhello Show...
Indian cinema will be seen in Oscars, 'RRR' and 'Chhello Show...

पान नलिन द्वारा निर्देशित गुजराती फिल्म “छेल्लो शो” (“लास्ट फिल्म शो”) सिनेमा के प्रेम में डूबे सौराष्ट्र के एक के युवा लड़के की कहानी है।

New Delhi :  आगामी ऑस्कर पुरस्कारों के लिए नामित भारतीय फिल्म ''छेल्लो शो'', चर्चित फीचर डॉक्यूमेंट्री ''ऑल दैट ब्रीथ्स'', लघु डॉक्यूमेंट्री ''द एलिफेंट व्हिस्परर्स'' और ब्लॉकबस्टर फिल्म ''आरआरआर'' के गीत ''नातू नातू'' को 95वें अकादमी पुरस्कारों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। आयोजकों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज’ ने 10 श्रेणियों में शॉर्टलिस्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री आदि की घोषणा की, जिनमें डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म, लघु डॉक्युमेंट्री फिल्म, अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म, मेकअप और हेयरस्टाइलिंग, म्यूजिक (ओरिजिनल स्कोर), म्यूजिक (ओरिजिनल सांग), एनिमेटेड लघु फिल्म, लाइव एक्शन लघु फिल्म, ध्वनि और दृश्य प्रभाव शामिल हैं।

पान नलिन द्वारा निर्देशित गुजराती फिल्म “छेल्लो शो” (अंग्रेजी शीर्षक “लास्ट फिल्म शो”) सिनेमा के प्रेम में डूबे सौराष्ट्र के एक गांव के युवा लड़के की कहानी है।

अकादमी पुरस्कारों की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, “छेल्लो शो” का मुकाबला 14 अन्य फिल्मों से होगा, जिनमें ''अर्जेंटीना, 1985'' (अर्जेंटीना), ''डिसीजन टू लीव'' (दक्षिण कोरिया), ''ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट'' (जर्मनी), ''क्लोज'' (बेल्जियम) और ''द ब्लू काफ्तान''(मोरक्को) शामिल हैं।

“आरआरआर” के “नातु नातु” गाने को सर्वश्रेष्ठ संगीत (ओरिजिनल सांग) श्रेणी में शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस गीत का मुकाबला भी 14 अन्य गानों से होगा, जिनमें “अवतार : द वे ऑफ वॉटर” का “नथिंग इज लॉस्ट (यू गिव मी स्ट्रेंथ)”, “ब्लैक पैंथर : वकंडा फॉरएवर” का “लिफ्ट मी अप”, “गुइलेर्मो डेल टोरोज पिनोचियो” का “सियाओ पापा” और “टॉप गन : मेवरिक” का “होल्ड माई हैंड” और “व्हेयर द क्रैडैड्स सिंग” का “कैरोलाइना” शामिल है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM