Manoj Mitra Health Update: जाने माने बंगाली अभिनेता मनोज मित्रा अस्पताल में भर्ती, हालत ‘गंभीर’

खबरे |

खबरे |

Manoj Mitra Health Update: जाने माने बंगाली अभिनेता मनोज मित्रा अस्पताल में भर्ती, हालत ‘गंभीर’
Published : Sep 23, 2024, 11:17 am IST
Updated : Sep 23, 2024, 11:17 am IST
SHARE ARTICLE
Manoj Mitra Health Update: Well-known Bengali actor Manoj Mitra admitted to hospital, condition 'critical'
Manoj Mitra Health Update: Well-known Bengali actor Manoj Mitra admitted to hospital, condition 'critical'

अभिनेता को सांस लेने में दिक्कत, सोडियम-पोटैशियम का स्तर बिगड़ने तथा स्वास्थ्य संबंधी अन्य परेशानियों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Manoj Mitra Health Update: जाने माने बंगाली अभिनेता और प्रख्यात रंगकर्मी मनोज मित्रा को बढ़ती उम्र संबंधी बीमारियों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा उनकी हालत ‘‘बेहद गंभीर’’ है। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभिनेता को सांस लेने में दिक्कत, सोडियम-पोटैशियम का स्तर बिगड़ने तथा स्वास्थ्य संबंधी अन्य परेशानियों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अभिनेता का उपचार कर रहे चिकित्सकों में से एक ने रविवार शाम को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मित्रा की हालत काफी गंभीर है। उन्हें निगरानी में रखा गया है।’’

तपन सिन्हा की ‘बंचरामेर बागान’ जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के लिए मशहूर मित्रा ने जाने-माने निर्देशक सत्यजीत रे की क्लासिक फिल्म ‘घरे बाइरे’ और ‘गणशत्रु’ में भी काम किया है।

मित्रा (85) ने प्रख्यात निर्देशकों बुद्धदेव दासगुप्ता, बासु चटर्जी, तरुण मजूमदार, शक्ति सामंत और गौतम घोष की फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने 100 से अधिक नाटक लिखे हैं। अभिनेता 1985 में सर्वश्रेष्ठ नाटककार के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित किए गए हैं।(pti)

(For more news apart Manoj Mitra Health Update: Well-known Bengali actor Manoj Mitra admitted to hospital, condition 'critical', stay tuned to Rozana Spokesman)


 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Mansa की बर्खास्त Police Lady Constable के साथी सोनू की 10 दिन बाद भी नहीं हो सकी गिरफ्तारी

16 Apr 2025 5:59 PM

किसी भी Private School में आप अपने बच्चे को बिल्कुल मुफ्त पढ़ा सकते हैं, देखें इंटरव्यू

16 Apr 2025 5:57 PM

'बीजेपी जो केंद्र में कर रही है, वही आप पंजाब में कर रही है' - प्रताप सिंह बाजवा

16 Apr 2025 5:54 PM

पुलिसकर्मी को अपने ही विभाग के खिलाफ क्यों करना पड़ा? प्रदर्शन | Police VS ASI Punjab Police Protest Patiala

15 Apr 2025 7:13 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिए खास खबरें

15 Apr 2025 7:09 PM

राजा वड़िंग ने सीएम भगवंत मान के वकील रखने संबंधी बयान पर दी प्रतिक्रिया 

15 Apr 2025 7:07 PM