दिल्ली की लव कुश रामलीला में रावण दहन करेंगी कंगना रनौत

खबरे |

खबरे |

दिल्ली की लव कुश रामलीला में रावण दहन करेंगी कंगना रनौत
Published : Oct 23, 2023, 4:48 pm IST
Updated : Oct 23, 2023, 4:48 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

अतीत में, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की है।

New Delhi: अभिनेत्री कंगना रनौत मंगलवार को दशहरे के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी की प्रसिद्ध लव कुश रामलीला में रावण दहन करेंगी। लव कुश रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि लाल किले पर हर साल आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के 50 साल के इतिहास में यह पहली बार होगा, जब कोई महिला तीर चलाकर रावण के पुतले को दहन करेगी। सिंह ने कहा कि समिति ने महिला आरक्षण विधेयक को संसद से मंजूरी मिलने के मद्देनजर यह निर्णय लिया है।

सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘चाहे वह फिल्म स्टार हो या राजनेता, हर साल हमारे कार्यक्रम में एक वीआईपी की उपस्थिति होती है। अतीत में, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की है। पूर्व में फिल्म अभिनेता अजय देवगन और जॉन अब्राहम भी आयोजन में शामिल हुए हैं। पिछले साल प्रभास ने रावण दहन किया था। इस दफ़ा हमारे आयोजन के 50 साल में पहली बार कोई महिला रावण दहन करेगी।’’ पिछले महीने संसद से पारित महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट सुनिश्चित करता है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM